फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A delegation of lawyers paid tribute to IPS Y Puran Kumar and demanded his arrest

Panchkula News: आईपीएस वाई पूरण कुमार को अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने दी श्रद्धांजलि, गिरफ्तारी की मांग

Mon, 13 Oct 2025 02:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
A delegation of lawyers paid tribute to IPS Y Puran Kumar and demanded his arrest
पंचकूला। वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार के निधन पर रविवार अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ स्थित उनके निवास पर पहुंचा और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिनिधिमंडल ने उनकी पत्नी एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पी. अमनीत कुमार से मुलाकात कर कठिन घड़ी में संवेदना व्यक्त की और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं ने हरियाणा सरकार से घटना की निष्पक्ष जांच कराने और जिम्मेदार वरिष्ठ अधिकारी की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कुछ तानाशाही और भ्रष्ट मानसिकता वाले अधिकारी अनुसूचित जाति समुदाय के साथ भेदभाव कर रहे हैं जिससे समाज में असमानता और असंतोष बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे समाज को प्रभावित करती है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा और पंजाब के विभिन्न समाजों की एक संयुक्त बैठक बुलाई जाएगी जिसमें 100 सदस्यों की एक स्थायी समिति गठित की जाएगी। यह समिति ऐसे मामलों की रोकथाम और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ठोस कदम उठाएगी।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रणधीर सिंह बधरान, राकेश शर्मा और अधिवक्ता योगेश सिहाग ने किया। उन्होंने बताया कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपेंगे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में रणधीर सिंह बधरान (पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा चंडीगढ़), राकेश शर्मा (अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन पंचकूला), सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता योगेश सिहाग, अनिल जालंधरा, शुभम शर्मा (हाईकोर्ट), सुखदेव सिंह मलिक (कैथल), यादविंदर सिंह श्योराण (करनाल) और हरपाल सिंह (कुरुक्षेत्र) शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed