{"_id":"694ef9d16915892bf3028e8c","slug":"a-delegation-met-the-eo-to-address-the-problems-of-street-vendors-panchkula-news-c-87-1-spkl1017-130956-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्या के लिए ईओ से मिला शिष्टमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्या के लिए ईओ से मिला शिष्टमंडल
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच रोजगार संकट पर हुई चर्चा, स्थायी स्थान देने पर विचार
पार्षदों व रेहड़ी-फड़ी प्रतिनिधियों ने ईओ से की मुलाकात
कुछ शर्तों के साथ काम की अनुमति देने का प्रस्ताव
संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शुक्रवार को रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ एक शिष्टमंडल नगर परिषद कार्यालय कालका पहुंचा और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात की। शिष्टमंडल में पार्षद विनोद सावरणी, पार्षद कपिल गौड़, पार्षद गोल्डी वाल्मीकि, जमनादास और विजय कालिया शामिल रहे।
पार्षद विनोद सावरणी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अतिक्रमण हटाओ अभियान के चलते रेहड़ी-फड़ी वालों के सामने रोजगार की समस्या खड़ी हो गई है। इसी मुद्दे को लेकर ईओ से मुलाकात की गई। इस दौरान रेहड़ी-फड़ी वालों की समस्याओं और प्रशासन की योजना को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई।
बताया गया कि प्रशासन रेहड़ी-फड़ी वालों के लिए एक स्थायी स्थान उपलब्ध कराने पर भी विचार कर रहा है। शिष्टमंडल की ओर से ईओ के समक्ष कुछ नियम व शर्तों के साथ इन्हें काम करने की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा गया है, जिस पर जल्द निर्णय लिए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि नगर परिषद की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ ड्राइव चलाई जा रही है, जिसके तहत सड़कों, पार्किंग और फुटपाथों पर लगने वाली रेहड़ी-फड़ियों और अवैध कब्जों को हटाया जा रहा है।
कोट:
रोड, पार्किंग और फुटपाथ पर रेहड़ी-फड़ी लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। उपायुक्त पंचकूला के आदेशों के अनुसार अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। रेहड़ी-फड़ी वालों के साथ एक शिष्टमंडल नगर परिषद कार्यालय पहुंचा था, जिन्होंने कुछ शर्तों के साथ इन्हें बैठाने की व्यवस्था की मांग रखी है। इस विषय पर चर्चा हुई है। टाउन वेंडिंग कमेटी के गठित होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
— जरनैल सिंह, ईओ नगर परिषद कालका