फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A deep pit at the main gate of Abhaypur, fear of accident

Panchkula News: अभयपुर के मुख्य द्वार पर गहरा गढ्ढा, हादसे का डर

Sun, 18 May 2025 10:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
A deep pit at the main gate of Abhaypur, fear of accident
अभयपुर में खुला पड़ा गड्ढा।
अधिकारी नहीं कर रहे सुनवाई, शिकायत करने पर करते हैं टालमटोल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। इंडिस्टि्रयल एरिया फेज-1 के मुख्य द्वार पर एचएसवीपी ने बड़ा गड्ढा खुला छोड़ दिया है। विभाग ने पानी की सप्लाई की पाइपलाइन ठीक करने के लिए करीब 20 दिन पहले गड्ढा खोदा था। अभी तक इसे सही नहीं किया गया है। एचएसवीपी की लापरवाही किसी की जान जोखिम में डाल सकती है। अंधेरे कोई भी गहरे गड्ढे में गिर सकता है। विभाग को सूचना भी दी गई है, लेकिन अभी तक इस पर ध्यान नहीं दिया गया है। 20 दिन से गड्ढे को ढका नहीं गया है। राहगीरों काे यहां से गुजरते वक्त गिरने का डर सताता रहता है।

गड्ढे में गिरने का डर सताता रहता है

एचएसवीपी ने करीब 20 दिन पहले पानी की पाइपलाइन ठीक करने के लिए गढ्ढा किया था। अभी तक इसे भरा नहीं है। लोगों को रात के समय निकलते वक्त गड्ढे में गिरने का डर सताता रहता है। सड़क पर लावारिस पशु घूमते रहते हैं। वह भी इसमें गिर सकते हैं। - रमेश मलिक फेज-1 अभयपुर पंचकूला
विज्ञापन


एंट्री गेट से लेकर अंदर तक का यही हाल

अभयपुर फेज-1 के एंट्री गेट से लेकर अंदर तक का यही हाल है। बीच रास्ते में गड्ढे खोदे गए हैं। वाटर सप्लाई की पाइपलाइन में लीकेज होने के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है। ऐसे में राहगीरों का निकलना मुश्किल हो जाता है। - कृष्ण अग्रवाल निवासी फेज-1 अभयपुर पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधेरे में यहां से गुजरना खतरों से खेलना है

अभयपुर के एंट्री गेट से घर तक आने में लोगों की हालत खराब हो जाती है। कई बार लोग यहां से गुजरने में कतराते हैं। अंधेरे में यहां से गुजरना खतरों से खेलना है। एचएसवीपी को इसे जल्द ठीक कराना चाहिए। - अनूप लाल, फेज-1 अभयपुर पंचकूला

पूरा रास्ता उखड़ा पड़ा है


पूरा रास्ता उखड़ा पड़ा है। जगह-जगह पानी भरा है। अभयपुर गंदगी और गड्ढों का गढ़ बना हुआ है। बदबू और गहरे गड्ढों के कारण लोगों का निकलना मुश्किल हो गया है। इस वक्त अभयपुर का सबसे बुरा हाल है। - धर्मेंद्र, फेज-1 अभयपुर पंचकूला

कोट
गांव में पानी की सप्लाई ठीक करने के लिए कार्य किया गया था। कुछ पुराने पाइपों को हटाकर नए पाइप लगाए गए हैं। इसलिए गड्ढा करना पड़ा था। शनिवार को पानी सप्लाई का सुधार कार्य पूरा हो जाएगा। साथ ही गड्ढे को भी भरकर प्लेन कर दिया जाएगा। मोहर सिंह, जेई एचएसवीपी पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed