फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A couple who defrauded people by promising Luxembourg work visas has been arrested.

Panchkula News: लक्जमबर्ग वर्क वीजा के नाम पर ठगी करने वाला दंपती गिरफ्तार

Sat, 31 Jan 2026 02:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
A couple who defrauded people by promising Luxembourg work visas has been arrested.
आरोपियों पर 15 से अधिक ठगी के मामले दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ पंचकूला पुलिस की एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट ने सख्त कार्रवाई करते हुए पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को चंडीगढ़ सेक्टर-17 में कार्यालय संचालित करने वाला एजेंट बताकर युवाओं को यूरोप भेजने का झांसा देते थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुभव गर्ग निवासी संगरूर (पंजाब) और उसकी पत्नी आकांक्षा के रूप में हुई है। दोनों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। शिकायतकर्ता मूल रूप से हिमाचल प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में पंचकूला में रह रहा है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से आरोपियों के संपर्क में आया था। 30 अगस्त 2024 को उसे चंडीगढ़ बुलाकर लक्जमबर्ग वर्क वीजा दिलाने के नाम पर उससे 1 लाख 55 हजार रुपये एडवांस के रूप में ले लिए गए। इसके बाद न तो वीजा मिला और न ही रकम वापस की गई।
विज्ञापन

शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में मामला दर्ज कर जांच एंटी इमिग्रेशन फ्रॉड यूनिट को सौंपी गई। यूनिट इंचार्ज इंस्पेक्टर योगविंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 22 जनवरी को पहले आरोपी भतेह सिंह निवासी जिला कांगड़ा (मोहाली) को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से 50 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने 29 जनवरी को दंपति को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों के खिलाफ चंडीगढ़ में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के करीब 15 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य पीड़ितों और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है।

डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील की है कि विदेश जाने के लिए किसी भी एजेंट को पैसा देने से पहले उसकी वैधता, लाइसेंस और कार्यालय की पूरी जांच अवश्य करें तथा केवल सरकारी रूप से पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही प्रक्रिया अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed