फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A confluence of enthusiasm and emotions was seen in the farewell ceremony

Panchkula News: विदाई समारोह में दिखा उत्साह और भावनाओं का संगम

Sun, 19 Apr 2026 02:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
A confluence of enthusiasm and emotions was seen in the farewell ceremony
बरवाला। राजकीय महाविद्यालय में कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. हरवंदना के कुशल मार्गदर्शन में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक भव्य विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अरमान ने बताया कि इस समारोह का शुभारंभ महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. हरवंदना के द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। समारोह में सभी संकायों के अंतिम वर्ष को विद्यार्थियों को द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा विदाई पार्टी दी गई। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपने बीते हुए पलों को याद करते हुए प्रेरणादायक विचार साझा किए। इस कार्यक्रम के दौरान द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने फाइनल ईयर के विद्यार्थियों का तिलक कर और उन्हें टाइटल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस समारोह के दौरान गायन, नृत्य, रैप वॉक म्यूजिकल डांस आदि कई सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य वंदना ने अंतिम वर्ष के सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में अपना लक्ष्य प्राप्त करने तथा नई बुलंदियों की और आकर्षक होने के लिए प्रेरित करते हुए विदाई पार्टी की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल से किए सम्मानित
म्यूजिकल डांस प्रतियोगिता में छात्रा नैंसी ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रथम स्थान प्राप्त किया। समारोह के दौरान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को मिस फेयरवेल और मिस्टर फेयरवेल के खिताब से सम्मानित किया गया। बीए फाइनल में रिया राघव को मिस फेयरवेल तथा कुडुस अली को मिस्टर फेयरवेल, एमएससी में जसप्रीत कौर को मिस फेयरवेल, पीजीडीसीए में हरनेक सिंह को मिस्टर फेयरवेल, बीसीए में वंदना को मिस फेयरवेल तथा प्रशांत को मिस्टर फेयर वेल के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed