फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A committee of intellectuals will be formed to look into sacrilege cases: Giani Harpreet Singh

बेअदबी मामलों में बुद्धिजीवियों की कमेटी बनाई जाएगी : ज्ञानी हरप्रीत सिंह

Wed, 15 Oct 2025 01:21 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 15 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
A committee of intellectuals will be formed to look into sacrilege cases: Giani Harpreet Singh
10 साल बाद भी इंसाफ न मिलना अफसोसनाक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। बेअदबी मामलों और गोलीकांड के आरोपियों के सामने आने, उनकी गिरफ्तारियां होने, जमानतें मिलने और आरोपियों को सुरक्षा कर्मी मुहैया करवाने जैसी मामलों को अफसोसनाक बताते हुए विभिन्न वक्ताओं ने कहा कि 10 साल यानी एक दशक बीत जाने के बाद भी न्याय न मिलना अफसोसजनक है।
दरबार-ए-खालसा की अगुवाई में विभिन्न सिख संस्थाओं और पंथक जत्थेबंदियों द्वारा बरगाड़ी बेअदबी मामले और उससे जुड़ी बहिबल कलां व कोटकपूरा गोलीकांड की घटनाओं के 10 साल बीतने पर भी इंसाफ न मिलने पर मंगलवार को कोटकपूरा के मुख्य चौक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार और अकाली दल पुनर सुरजीत के प्रधान ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि 10 साल पहले इसी स्थान पर खूनी दृश्य देखा गया था। अकाली-भाजपा गठबंधन या कांग्रेस की सरकारें आईं, लेकिन किसी ने भी इंसाफ देने की जरूरत नहीं समझी। उन्होंने सुझाव दिया कि बुद्धिजीवियों की एक कमेटी गठित कर इस केस को मजबूती से लड़ा जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि दरबार-ए-खालसा की ओर से भाई हरजिंदर सिंह माजी की अगुवाई में हर साल लाहनत दिवस मनाने के बाद अलग-अलग राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को उस समय की सरकार की करतूतें दिखाते हुए लाहनत पत्र सौंपा जाता था, पर इस बार मंच से ही विभिन्न पंथक वक्ताओं ने आरोपियों को अपने भाषणों के माध्यम से लानत भेजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed