{"_id":"6973dd2a8f3c389e990ca5f0","slug":"a-case-of-fraud-against-a-father-and-son-for-allegedly-duping-them-of-rs-1025-lakh-in-the-name-of-a-land-deal-panchkula-news-c-87-1-pan1011-132118-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: जमीन सौदे के नाम पर 10.25 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: जमीन सौदे के नाम पर 10.25 लाख की ठगी, पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का केस
विज्ञापन
प्लॉट मालिक बताकर किया सौदा, रजिस्ट्री के दिन तहसील नहीं पहुंचे आरोपी, जान से मारने की दी धमकी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 10.25 लाख रुपये की ठगी और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। सेक्टर-7 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक धमकी की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेक्टर-9 निवासी अजय गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अक्षय गर्ग और उसके बेटे यज्ञय गर्ग ने खुद को मोहाली के डेराबस्सी स्थित एक कॉलोनी में प्लॉट का मालिक बताते हुए उनसे 10.25 लाख रुपये में सौदा तय किया।
शिकायतकर्ता के अनुसार, 27 सितंबर 2025 को दोनों पक्षों के बीच इकरारनामा तैयार हुआ, जिसके तहत अजय गर्ग ने 1 लाख रुपये की बयाना राशि गूगल पे के माध्यम से आरोपियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की।
विज्ञापन
रजिस्ट्री के दिन नहीं पहुंचे आरोपी
मामले का खुलासा तब हुआ जब रजिस्ट्री के लिए तय 24 और 26 नवंबर 2025 को अजय गर्ग शेष राशि का डिमांड ड्राफ्ट लेकर तहसील पहुंचे, लेकिन आरोपी वहां नहीं पहुंचे। बार-बार संपर्क करने के बावजूद आरोपियों ने फोन नहीं उठाया। आरोप है कि बाद में फोन पर संपर्क होने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने सेक्टर-7 थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच शुरू कर दी है।