फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A case has been registered against the accused, yet the plot owner was threatened

Panchkula News: आरोपी पर दर्ज है केस, फिर भी प्लॉट मालिक को दी धमकी

Tue, 13 Aug 2024 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
A case has been registered against the accused, yet the plot owner was threatened
पिंजौर। एक प्लॉट मालिक को धमकी देकर परिणाम भुगतने का मामला सामने आया है। जबकि आरोपी के खिलाफ पहले से ही प्लॉट के चल रहे विवाद के मामले में केस दर्ज है। प्लॉट मालिक को आरोपी ने धमकी देकर कहा है कि वह गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। शिकायतकर्ता आशीष बक्शी निवासी हिमशिखा कॉलोनी पिंजौर ने बताया कि उसने पहले भी आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ उसके प्लॉट के गेट पर लगे ताले को तोड़कर प्लॉट में जबरदस्ती घुसने के साथ प्लॉट के पीछे की दीवार को तोड़ने की शिकायत दी थी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। आशीष ने बताया कि पिछले रविवार को वह अपने प्लॉट में गया था, उस दौरान आरोपी ने उसे धमकी देकर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने के लिए कहा था। आशीष ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि उसे आरोपी से जान का खतरा है, इसलिए उसके जल्द से जल्द खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed