फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A car passing at a high speed broke vehicles parked in the street

तेज रफ्तार से गुजरती कार ने गली में खड़े वाहन तोड़े

Thu, 17 Sep 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
A car passing at a high speed broke vehicles parked in the street
पंचकूला। सेक्टर -19 की ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार सवार युवकों ने मंगलवार देर रात जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने दो बाइकें और एक कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों में इसे लेकर दहशत है।
विज्ञापन

सेक्टर -19 निवासी प्रवीण सैनी ने बताया कि मंगलवार रात वह अपने घर में सो रहे थे। रात 12 बजे अचानक जोरदार आवाज हुई। इसके बाद वे भागकर घर की छत पर गए और देखा कि एक स्विफ्ट कार बड़ी रफ्तार से गली में खड़े वाहनों को तोड़ती हुई जा रही थी। सुबह उन्होंने देखा कि उनकी स्प्लेंडर बाइक, हैप्पी सैनी की प्लेटिना, एक कार और अन्य वाहन क्षतिग्रस्त थे। प्रवीण ने बताया कि उन्होंने रात में 100 नंबर पर इसकी सूचना दे दी थी और बुधवार सुबह सेक्टर 19 की चौकी में भी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इसमें स्विफ्ट कार की तलाश की जा रही है। जांच कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed