फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A car-bike collision occurred on the service road near Chandimandir, injuring father and son.

Panchkula News: चंडीमंदिर के पास सर्विस रोड पर कार-बाइक की भीषण टक्कर, पिता-पुत्र घायल

Thu, 25 Dec 2025 11:26 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
A car-bike collision occurred on the service road near Chandimandir, injuring father and son.
चंडीमंदिर। चंडीमंदिर टोल टैक्स से आगे पंचकूला की ओर जाने वाली सर्विस रोड पर मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में आ रही थी, जिससे यह गंभीर हादसा हुआ।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओल्ड पंचकूला की ओर से एक पिता अपने बेटे को स्कूल से लेकर बाइक पर चंडीमंदिर की ओर सर्विस लेन से जा रहा था। इसी दौरान सामने से रॉन्ग साइड में आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर बैठा बेटा उछलकर दूर जा गिरा, जबकि पिता सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के समय पिंजौर-नालागढ़ रोड स्थित नानकपुर गांव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज एवं एसएमओ डॉ. मनीष गर्ग भी उसी मार्ग से अपनी कार में पंचकूला से पिंजौर की ओर जा रहे थे। उन्होंने तुरंत कार रोककर घायलों की मदद की। डॉ. मनीष गर्ग ने बताया कि पिता की एक टांग में फ्रैक्चर था और अधिक रक्तस्राव हो रहा था। उन्होंने मौके पर ही पेड़ की टहनी तोड़कर घायल की टांगों को बांधा, रुमाल और कपड़ों से पट्टी कर ब्लीडिंग रोकी और फ्रैक्चर को स्थिर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने पंचकूला सेक्टर-6 स्थित सामान्य अस्पताल से एंबुलेंस को कॉल किया, लेकिन सड़क पर भारी ट्रैफिक जाम और भीड़ के कारण एंबुलेंस मौके तक नहीं पहुंच सकी। इसी दौरान चंडीमंदिर की ओर से नेशनल हाईवे की तरफ से एक एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिससे घायल पिता और बेटे को कमांड हॉस्पिटल ले जाया गया। घायल व्यक्ति आर्मी में कार्यरत होने के कारण उन्हें कमांड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

हादसे के बाद सर्विस रोड पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed