फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A bunch of 1.5 kg of hair removed from the stomach of a five-year-old girl, Dr. Vivek Bhadu, Director of Surgery, did a successful operation with the team

पांच साल की बच्ची के पेट से निकाला बालों का गुच्छा 1.5 किलो का गुच्छा, सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. विवेक भादू ने टीम के साथ किया सफल ऑपरेशन

Fri, 02 Jul 2021 01:57 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
A bunch of 1.5 kg of hair removed from the stomach of a five-year-old girl, Dr. Vivek Bhadu, Director of Surgery, did a successful operation with the team
पंचकूला। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की टीम ने मौलीजागरां निवासी पांच साल की बच्ची का सफल ऑपरेशन कर जान बचाई है। बच्ची के पेट से 1.5 किलो बालोें का गुच्छा निकाला है। डॉक्टर्स-डे पर बच्ची का सफल ऑपरेशन किया है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के सर्जरी विभाग के हेड डॉ. विवेक कुमार भादू ने बताया कि 20 जून को मौलीजागरां निवासी पांच वर्षीय गुरलीन के माता-पिता उसे दिखाने आए थे। बच्ची ने खाना कम कर दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद वह उसे साथ लेकर आए थे। जब बच्ची का अल्ट्रासाउंड किया गया तो बच्ची के पेट में डेढ़ किलो बालों का गुच्छा था। बच्ची आदतन बाल खाया करती थी। कई बार उसके बाल भी उसके अभिभावकों ने कटवा दिए थे। इसके बाद भी वह इस आदत ने बाज नहीं आई। इस कारण उसके पेट में 1.5 किलो बाल इकट्ठे हो गए। जांच में पता चलने के बाद सर्जरी विभाग के हेड डॉक्टर विवेक भादू व उनकी टीम में शामिल डॉ. रजत, डॉ. रूबल मंत्रो ने पांच साल की बच्ची गुरलीन का सफल ऑपरेशन किया। उन्होंने बताया कि गुरलीन को दस दिन से पेट की शिकायत थी। असहनीय पीड़ा के चलते परिजन बच्ची को लेकर पंचकूला सेक्टर- 6 के सिविल अस्पताल पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed