फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   A 74-year-old man was bitten by a dog, suffering injuries to his arm, chest and shoulder

Panchkula News: 74 वर्षीय बजुर्ग को कुत्ते ने काटा, हाथ, छाती और कंधे पर जख्म

Mon, 13 Oct 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
A 74-year-old man was bitten by a dog, suffering injuries to his arm, chest and shoulder
पंचकूला। नारायणगढ़ बरौली निवासी बुजुर्ग को कुत्ते ने दस जगह काट कर गंभीर घायल दिया। बुजुर्ग के दोनों हाथोंं मेंं तीन जगह, छाती और कंधे पर गहरे घाव हुए हैं। जय सिंह (74) नारायणगढ़ के अस्पताल ले जाया गया। वहां पर एंटी रेबीज इंजेक्शन नहीं होने पर उन्हें पंचकूला सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में इलाज के बाद उन्हें एंबुलेंस से घर वापस भेजा गया।
विज्ञापन

रविवार को सुबह सात बजे नारायणगढ़ बरौली निवासी जय सिंह बरौली घर से खेतों की ओर जा रहे थे। इसी बीच उनके ऊपर एक पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के नोचने पर उन्होंने शोर मचाया। इस पर स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बचाया गया। परिजन उन्हें नारायणगढ़ अस्पताल परिजन ले गए। वहां से सिविल अस्पताल उन्हें रेफर कर दिया गया। सिविल अस्पताल में उनका एक्सरे भी कराया गया। कुत्ते के नोचने के कारण गिरने से उनके हाथ में फ्रैक्चर आ गया। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें एंटी रेबीज इंजेक्शन की डोज लगाई। जय सिंह ने बताया कि गांव मेंं कुत्तों का आतंक है। आए दिन लोगों को कुत्ते काटकर घायल कर रहे हैं। लोगों में कुत्तों की दहशत बनी हुई है। इलाज के बाद परिजन उन्हें एंबुलेंस से घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed