{"_id":"9682","slug":"Panchkula-9682-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 से ज्यादा व्यापारी होंगे प्रभावित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 से ज्यादा व्यापारी होंगे प्रभावित
Panchkula
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। हुडा के सीलिंग अभियान से शहर के करीब 100 से ज्यादा व्यापारियों के प्रभावित होने की आशंका है। ये वे व्यापारी हैं, जिनके मालिकों के बूथ या शोरूम सील होने हैं। यदि कोर्ट से इन व्यापारियों को कोई राहत नहीं मिलती है तो उन्हें वहां से हटना होगा। ऐसे में इनका कारोबार प्रभावित होना तय है। इसके साथ ही यहां काम करने वाले कर्मचारियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा। हुडा के ईओ अश्विनी शर्मा के मुताबिक पूरे शहर में करीब 89 बूथ या शोरूम सील होने हैं। ये वे अलॉटी हैं, जो कोर्ट में अपना केस हार चुके हैं। हुडा इन बूथों या शोरूम को कानूनी तरीके से ही सील करेगा।
पंचकूला स्थित मार्केट के शोरूमों व बूथों में 85 प्रतिशत से ज्यादा व्यापारी किराएदार हैं। वे किराएदार बनकर काफी सालों से व्यापार कर रहे हैं। व्यापारियों ने दावा किया कि उन्हें यदि बूथ या शोरूम रिज्यूम होने की बात पता चलती तो वे पहले से ही अपना इंतजाम कर लेते, लेकिन न तो उन्हें हुडा ने बताया और न ही मकान मालिक ने। इस प्रकार की कोई भी सूचना होती तो वे जरूर इंतजाम कर लेते। अब इतने कम समय में पूरे व्यापार को हटाना काफी मुश्किल है। जिनके पास दूसरे शोरूम हैं तो उन्हें तो राहत मिल जाएगी, लेकिन जिनके पास कुछ भी नहीं है, उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपप्रधान बीबी कोछड़ व सेक्टर 11 के व्यापारी आरडी गुप्ता के मुताबिक सीलिंग अभियान के दौरान 100 नहीं बल्कि तीन से चार सौ व्यापारी प्रभावित होगा। एक शोरूम में तीन से चार दफ्तर बने होते हैं, ऐसे में यदि 89 बूथ या शोरूम सील होते हैं तो कम से कम 400 व्यापारी प्रभावित होगा। साथ ही यहां काम करने वाले कर्मचारियों को दिक्कत का सामना करना होगा। एसडीओ विमलदीप ने बताया कि उनके पास जिस भी बूथ या शोरूम के सील होने की फाइल आती है तो उसे वे सील करने की कार्रवाई करते हैं।