फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   छात्रों ने की जाम लगाने की कोशिश

छात्रों ने की जाम लगाने की कोशिश

Tue, 10 Sep 2013 05:37 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Tue, 10 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। पास होने के बावजूद रोडवेज की बसों में चढ़ाने से रोकने के खिलाफ छात्रों ने माजरी चौक पर जाम लगाने की कोशिश की। ये छात्र फ्लाईओवर के नीचे करीब 20 मिनट तक खड़े होकर नारेबाजी करते रहे और पुलिसकर्मियों ने उन्हें वहां से हटा दिया। बाद में गवर्नमेंट कोएड कॉलेज के छात्रों ने एसडीएम आरके सिंह से मुलाकात कर अपनी शिकायत दी। एसडीएम ने अपने पंचकूला कार्यालय में कार्यकाल के आखिरी दिन हरियाणा रोडवेज के जीएम को जल्द बस सेवाएं दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। प्रदर्शन में शामिल अधिकतर छात्र रायपुररानी और बरवाला के थे, जिन्हें रोजाना परेशानी होती है।
विज्ञापन

सुबह करीब एक बजे को गवर्नमेंट को-एड कॉलेज के छात्र माजरी चौक पर एकजुट हुए और उन्होंने रोडवेज के खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे पहले इसी इलाके में इनेलो के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किए थे। छात्रों द्वारा प्रदर्शन करने की जानकारी मिलते ही फिर पुलिस पहुंची और छात्रों को लघु सचिवालय ले जाया गया। एसडीएम से मुलाकात के बाद उन्होंने अपनी समस्या बताई।
विज्ञापन

------------
बसों की कमी की वजह से रोजाना काफी वक्त बर्बाद होता है। रोडवेज के बस चालक हमेशा छात्रों को बस में बैठाने में आनाकानी करते हैं।
- जसकरण
बस पास होने के बावजूद छात्रों को दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। कई बार शिकायतें दी गई, लेकिन सुधार नहीं हुआ।
- नवनीत
इस मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों और रोडवेज को भी दी जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं करता।
- संदीप
बस पास होने के बाद भी बसों को नहीं रोके जाने से छात्रों की जेबें ढीली होती है। ऐसे में पास बनाने का क्या फायदा।
- राहुल
बसों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए, ताकि छात्र-छात्राओं की दिक्कतें दूर हो सकें।
- पंकज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed