फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   सजी पंजाबी फिल्म एवं गायकों की महफिल

सजी पंजाबी फिल्म एवं गायकों की महफिल

Sun, 11 Aug 2013 05:36 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sun, 11 Aug 2013 05:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पंचकूला। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को मशहूर गायक हंसराज हंस, जसप्रीत जस्सी, मास्टर सलीम जैसे मशहूर गायक दे चुके संगीत उस्ताद पूरन शाह कोटी को शनिवार शाम को इंद्रधनुष आडिटोरियम सेक्टर- पांच में आयोजित बिग पंजाबी इंटरटेनमेंट अवार्ड सीजन टू 2013 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड समारोह बिग 92.7 एफएम एवं स्पार्क पंजाबी टीवी के सहयोग से आयोजित किए गए। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री एवं पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के सितारों से सजी महफिल में लखविंदर वडाली के गीतों से लेकर गायक शैरी मान, गायक गिप्पी ग्रेवाल, कामेडियन भगवंत मान की कामेडी और मिस पूजा के गीतों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। अवार्ड समारोह में खास शख्सियातों में मशहूर गायक गिप्पी ग्रेवाल, शैरी मान, अभिनेत्री सुरविन चावला, उस्ताद पूरन शाह, जसप्रीत जस्सी, कामेडियन भगवंत मान, गायक कंठ कलेर, गायक प्रीत हरपाल, मिस पूजा, अभिनेता आयुष्मान खुराना के पिता एवं ज्योतिषी पी खुराना, अभिनेत्री ट्यूलिप तुल्पि जोशी, जट्ट ऐयरवेज फिल्म के सितारे सहित अन्य सितारे फ्रंट रू की रोनक बने।
रानी बलबीर कौर को मिला बेस्ट इंटरटेनमेंट डायरेक्टर थियेटर अवार्ड बिग पंजाबी इंटरटेनमेंट अवार्ड सीजन टू में बेस्ट डायरेक्टर थियेटर अवार्ड सिटी की मशहूर थियेटर डायरेक्टर रानी बलबीर कौर को दिया गया। बेस्ट इंटरटेनमेंट एंकर मुकेश वोहरा, बेस्ट इंटरटेनमेंट पर्सनिलिटी रियलिटी अवार्ड विपुल, बेस्ट इंटरटेनमेंट पर्सनेलिटी स्पोर्ट्स अवार्ड अभिनव बिंद्रा, बेस्ट इंटरटेनमेंट पर्सनेलिटी इंटरनेशनल ग्रेरी संधू, बेस्ट इंटरटेनमेंट रंगीन परफार्मर शैरी मान को नवाजा गया। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड उस्ताद पूरन शाह कोटी को दिया गया। यह अवार्ड उन्हें उनके शिष्य गायक जसप्रीत जस्सी, भगवंत मान, गुरमीत बावा ने दिया। यह अवार्ड पाकर उस्ताद पूरन शाह ने कहा कि यह अवार्ड पाकर वे बेहद ख्ुाश है। वहीं उनके शिष्य गायक जसप्रीत जस्सी ने कहा कि उस्ताद पूरन शाह अपने आप में एक कला की यूनिवसिटी हैं। इसके अलावा बेस्ट इंटरटेनमेंट म्यूजिक परफामर फीमेल अवार्ड मिस पूजा को मिला। बेस्ट इंटरटेनमेंट म्यूजिक परफार्मर मेल गिप्पी ग्रेवाल, बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर जितेंद्र शाह को मिला। इस बीच नई फिल्म जट्ट ऐयरवेज की प्रमोशन फिल्म के सितारों ने यहां की।
विज्ञापन

कंठ कलेर के गीतों से लेकर मिस पूजा के गीतों से सजी महफिल समारोह में दर्शकों के मनोरंजन के लिए मशहूर गायक कंठ कलेर ने अपने गीत इक मेरा दिल. गीत को गाकर सभी का दिल जीत लिया। स्टेज पर कामेडी का तड़का अपने अंदाज में भगवंत मान ने लगाया। उन्होंने कहा कि जल्द पंजाबी म्यूजिक गीतों पर स्कूलों में अध्याय शुरू होंगे, जैसे हनी सिंह के गीतों में कौन-कौन सी गालियां है और अपने इस जोक से भगवंत मान ने हमेशा की तरह दर्शकों को खूब गुदगुदाया। गायक ग्रेरी संधू ने भी अपने गीतों से दर्र्शकों का मनोरंजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed