{"_id":"146-18077","slug":"Panchkula-18077-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति हत्याकांड : चौधरी की जमानत पर फैसला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति हत्याकांड : चौधरी की जमानत पर फैसला आज
Panchkula
Updated Fri, 26 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी हिमाचल के बद्दी से कांग्रेस विधायक राम कुमार चौधरी की जमानत याचिका पर वीरवार को बहस पूरी हो गई। अदालत ने फैसले के लिए शुक्रवार की तारीख सुनिश्चित की है। बचाव पक्ष के एडवोकेट एएस सुखीजा और अमनदीप बिंद्रा ने दलील दी कि पुलिस की ओर से 90 दिन के भीतर चालान पेश करना था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पुलिस ने आधा-अधूरा चालान पेश किया है। सीआरपीसी 167/2 के तहत उनके मुवक्किल राम कुमार चौधरी को राहत दी जानी चाहिए। इसके अलावा राम कुमार चौधरी पर चार्ज फ्रेम नहीं हो सके। इसके लिए 29 जुलाई की तारीख तय की गई है। गौरतलब कि होशियारपुर की 24 वर्षीय ज्योति का शव पंचकूला सेक्टर 21 में 22 नवंबर को सड़क के किनारे झाड़ियों में मिला था।
विज्ञापन
