{"_id":"146-17606","slug":"Panchkula-17606-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों-धर्मशालाओं में दर्शाएं महिला हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होटलों-धर्मशालाओं में दर्शाएं महिला हेल्पलाइन नंबर
Panchkula
Updated Sat, 29 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। शहर में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस आयुक्त राजबीर देशवाल और डीसीपी अश्विन शेणवी ने पंचकूला के होटल मलिक और धर्मशाला प्रबंधकों की बैठक लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि होटलों व धर्मशालाओं में पुख्ता सुरक्षा प्रबंध हो तो कई अप्रिय घटनाओं को रोका जा सकता है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण निर्देश यह था कि छेड़खानी और महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए होटल और धर्मशालाओं में महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 मुख्य जगह पर अंकित किया जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर इस नंबर पर संपर्क किया जा सके। होटल व धर्मशाला प्रबंधकों ने आश्वासन दिलाया कि वे सभी जरूरी दिशा-निर्देश को जल्द से जल्द लागू करेंगे।
इस मौके पर थाना कालका प्रभारी दिलीप सिंह, पिंजौर थाना प्रभारी राजकुमार, चंडीमंदिर थाना प्रभारी जयप्रकाश, सेक्टर 14 थाना प्रभारी ललित कुमार, थाना एमडीसी प्रभारी बलवंत सिंह, राजीव चालाना, नवीन कंवर, रमेश चंद्र, विनय गुप्ता और जतिंदर कुमार भी मौजूद रहे।
ये थे महत्वपूर्ण निर्देश
महिला हेल्पलाइन नंबर 1091 मुख्य जगह पर अंकित करें।
1. होटल और धर्मशालाओं में मुख्य द्वार बाहर की ओर हो।
2. यदि किसी भी होटल और धर्मशाला के प्रबंधन को किसी घटना के बारे में सूचना मिलती है तो तुरंत उच्चाधिकारियों व पुलिस कंट्रोल रूम को 100 नंबर पर सूचना दें। 3. कमरा लेने वाले व्यक्ति का पहचान पत्र ठीक से चेक करें। आईडी की फोटो कापी और संबंधित व्यक्ति का मोबाइल नंबर जरूर रखें।
विज्ञापन
4. यदि कोई ख्याति प्राप्त व्यक्ति आता है तो उसकी सुरक्षा के लिए संबंधित थाने को तत्काल सूचना दें।
5. रिकार्ड को दुरुस्त रखने के लिए रजिस्टर रखें, ताकि आवश्यकता पड़ने पर चेक किया जा सके।
6. पुलिस अधिकारियों को भी निर्देश दिए गए कि यदि उन्हें होटल, धर्मशालाओं की ओर से कोई सूचना या शिकायत मिलती है तो तुरंत कार्रवाई करें।