{"_id":"146-17552","slug":"Panchkula-17552-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंधक बनाकर दोस्त ने किया दुराचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंधक बनाकर दोस्त ने किया दुराचार
Panchkula
Updated Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। चंडीगढ़ के एक प्राइवेट फर्म में काम करने वाली युवती को पंचकूला के एमडीसी फ्लैट में बंधक बनाकर दोस्त ने ही दुराचार किया। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। एमडीसी थाना पुलिस ने एमडीसी सेक्टर-6 निवासी अजय बंसल के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 342 व 506 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 25 वर्षीय अजय बंसल सेक्टर-6 एमडीसी के एक अपार्टमेंट में रहता है और चंडीगढ़ से ही प्राइवेट से एमबीए कर रहा है।
पुलिस के अनुसार, मूल रूप से सिरसा निवासी युवती चंडीगढ़ में कुछ समय से नौकरी करती है। इसी दौरान अजय बंसल से उसका संपर्क हुआ। धीरे-धीरे दोनों के बीच मिलना-जुलना बढ़ने लगा और गहरी दोस्ती हो गई। अजय ने इसी बात का फायदा उठाते हुए रविवार देर शाम युवती को साथ घूमने चलने की बात कहकर कार से पंचकूला ले आया। कुछ देर तक दोनों इधर-उधर घूमते रहे, फिर अजय उसे अपने फ्लैट पर ले गया। वहां युवती को एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया। युवती किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर पुलिस थाने पहुंची। थाने में मामला दर्ज होने के बाद सूचना पाकर युवती के परिजन भी सिरसा से पंचकूला पहुंचे और बेटी को अपने साथ ले गए।
मुझे नहीं पता कि युवती कहां काम करती थी और कितने समय से यहां रहती थी। न ही युवती ने अपनी शिकायत में ऐसा कुछ कहा है। केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
- बलवंत सिंह, एमडीसी थाना प्रभारी