फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्के जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में छाएगी इशिका

स्के जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में छाएगी इशिका

Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Tue, 25 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। स्के मार्सल आर्ट में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी इशिका गोयल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुनर दिखाएगी। इशिका पंचकूला से पहली खिलाड़ी है जो स्के जूनियर मार्सल आर्ट में वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चुनी गई है। 22 अगस्त 2013 को श्रीलंका में होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप की चयन प्रक्रिया में हरियाणा से 19 खिलाड़ी पहुंचे थे, जिनमें सिर्फ इशिका का ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ। वहीं, देशभर से 18 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। अब इशिका अगला लक्ष्य हासिल करने के लिए रोजाना तीन से चार घंटे प्रैक्टिस कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-10 की रहने वाली एवं द ब्रिटिश स्कूल की छात्रा इशिका अभी हाल में ही 4 से 10 जून तक कश्मीर के पहलगांव में 7वीं नेशनल स्के हाई एप्टीट्यूड कैंप के दौरान बेस्ट कैंपर अवार्ड जीता था। इसके तहत उसे गोल्ड मेडल दिया गया था।
विज्ञापन


अब तक पांच गोल्ड और दो सिल्वर
- जून 2013 में कश्मीर के पहलगांव में हुए फर्स्ट जीएम डार मेमोरियल स्के नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड
- अप्रैल 2013 में पंचकूला में हुए फोर्थ डिस्ट्रिक सब जूनियर, जूनियर, सीनियर स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
- फरवरी 2013 में ढाका (बांग्लादेश) में हुए थर्ड एशियन स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
- अगस्त 2012 में कुरुक्षेत्र में हुए 13वीं सब जूनियर स्के मार्शल आर्ट नेशनल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल
- अगस्त 2012 में ब्रिटिश स्कूल पंचकूला में हुए ध्यान चंद स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
- अप्रैल 2011 पानीपत में हुए फोर्थ सब जूनियर, जूनियर, सीनियर स्के चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल
- जनवरी 2011 जीरकपुर में हुए ट्राइसिटी सब जूनियर स्के चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल


कोट्स.......
इशिका दो साल से स्के मार्सल आर्ट की प्रैक्टिस कर रही है। इस खेल के प्रति उसका लगन और लगातार मिल रही सफलता को देखकर यह तो तय है कि वर्ल्ड चैंपियनशिप से भी वह गोल्ड मेडल लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरीश, इशिका के कोच

कोट
इशिका गोयल स्के मार्शल में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसे स्कालरशिप भी दी जाएगी। वर्ल्ड चैंपियनशिप में इशिका हरियाणा को रिप्रेजेंट करेगी।
- जगजीत सिंह एलावत, प्रधान, स्के एसोसिएशन ऑफ हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed