फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   कोठी के विवाद में चार हवाई फायर

कोठी के विवाद में चार हवाई फायर

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-4 में देर रात एक कोठी के विवाद को लेकर चार हवाई फायर हुए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्त में लेकर खोल बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेक्टर-5 थाने में मामला दर्ज कर लिया है। कोठी एक एनआरआई की है, जिसे धोखे से बेचा गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर-4 में कोठी नंबर 129 एक एनआरआई महिला की है, जिसकी मौत हो चुकी है। धोखाधड़ी कर संपूर्ण सिंह ने यह कोठी अंबाला में पड़ने वाले गांव महमूदपुर निवासी ओपी सैनी को बेच दिया। आरोपी ने सैनी से कोठी के बदले 70 लाख रुपए ले लिए। बाद में सैनी को पता चला कि कोठी संपूर्ण सिंह के नाम नहीं है। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था। संपूर्ण सिंह कोठी की बकाया रकम मांग रहा था, जबकि सैनी अपनी अपने पैसे वापस चाहते थे। संपूर्ण सिंह देर रात अपने साथ दो अन्य साथियों को लेकर पंचकूला पहुंचा। कोठी तक पहुंचने के लिए माजरी चौक से एक ऑटो किराए पर लिया। सभी कोठी पर पहुंचे और अंदर जाकर सामान उठाने लगे। इसका पता चलते ही सैनी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी बीच सैनी ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर निकालकर चार हवाई फायर कर दिए। फायर होते ही संपूर्ण सिंह व उसके साथी मौके से फरार हो गए, लेकिन सैनी ने ऑटो चालक बालक राम को पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटा। बाद में उसे एक कमरे में बंद कर सैनी भी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच बंधक बालक राम को कमरे से निकाला। बाद में सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया। सेक्टर-5 थाने में फायर करने के आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 285, 336, 342 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बड़े अधिकारियों से बताता है संबंध
ओपी सैनी ने पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की और धमकाया कि उसके हाई लेवल संबंध हैं। वहीं, दूसरी तरफ संपूर्ण सिंह को पिछले दिनों ही धमकी देने के एक मामले में सेक्टर-5 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में खुलासा हुआ है कि संपूर्ण सिंह ने धोखे से वह कोठी बेच दी, जिसका वह मालिक नहीं है। अब पुलिस इस मामले में भी संपूर्ण सिंह को राउंडअप करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed