फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   केबल फाल्ट, सात घंटे गुल रही बिजली

केबल फाल्ट, सात घंटे गुल रही बिजली

Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। गरमी शुरू होते ही एक बार फिर केबल फाल्ट का जिन्न बाहर निकल कर आ गया है। सेक्टर 12 और सेक्टर छह की आरडब्ल्यूए की लाख शिकायतों के बावजूद बिजली निगम के अधिकारी समस्या का हल नहीं कर रहे। पिछले साल की तर्ज पर बुधवार रात फिर से अमर टैक्स के पास केबल फाल्ट हो गया। सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी दौड़ पड़े। पहले तो फाल्ट ढूढ़ने में दिक्कत आई। कई घंटे के बाद फाल्ट मिला। उसके बाद कार्रवाई की गई। जब तक बिजली सुचारू रूप से चालू होती तब तक सुबह हो चुकी थी। सेक्टर निवासियों को पूरी रात जागकर काटनी पड़ी। समस्या यहीं नहीं रुकती। दिन में सेक्टर छह में भी कुछ इसी तरह से बिजली गुल हो गई। सुबह की गई बिजली शाम को आई। सेक्टर छह के लोगों ने भी आरोप लगाया कि यहां भी अक्सर केबल फाल्ट होते हैं, लेकिन अब तक निगम की ओर से समाधान नहीं निकाला गया। अब तो गरमी का आगमन हो चुका है, रोजाना फाल्ट होंगे।
विज्ञापन

सेक्टर 12 में सात घंटे गुल रही बिजली
करीब साढ़े ग्यारह बजे अमर टैक्स के पास धमाके के साथ केबल फाल्ट हो गया। इससे सेक्टर 12 के पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। सूचना मिलने पर जेई श्याम और दो लाइनमैन मौके पर पहुंचे। रात भर कर्मचारी व जेई फाल्ट से जूझते रहे। सुबह करीब सात बजे जाकर फाल्ट ठीक हो पाया। सेक्टर निवासियों का आरोप है कि पिछले साल भी गरमी के महीने में हर दूसरे दिन फाल्ट होता था। इस बारे में एसई, एमडी व अन्य लोगों से बातचीत की, लेकिन कोई भी हल नहीं निकला। यहां पर घटिया स्तर की केबल बिछाई गई है, जो लोड पड़ने पर फट जाती है।
विज्ञापन

सेक्टर छह में साढ़े घंटे गुल रही बिजली
सेक्टर छह में केबल फटने की समस्या आम है। वीरवार सुबह पूरे इलाके की बिजली करीब साढ़े घंटे गुल रही। आरडब्ल्यूए का आरोप है कि यहां पर अक्सर केबल फाल्ट की समस्या रहती है। इस बारे में बिजली निगम को कई बार कहा, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। पिछली गरमी भी कुछ ऐसी गुजरी थी। कई आला अधिकारियों तक शिकायत पहुंचाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। रोजाना छह से सात घंटे बिजली गुल रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए रहता है बिजली संकट
दरअसल सेक्टर छह और सेक्टर 12 में बिजली निगम की ओर से डेढ़ साल पहले केबल डाली गई थी। आरोप है कि यह केबल काफी घटिया स्तर की है। जब लोड बढ़ता है तो केबल फट जाती है। इस केबल के बारे में यह भी समस्या है कि फाल्ट को ढूढ़ने में काफी वक्त गुजर जाता है। जितनी देर बिजली गुल रहती है, उसमें आधा वक्त फाल्ट ढूढ़ने में समय निकल जाता है।
यह है समस्या का समाधान
यदि बिजली निगम केबल की जगह कंडक्टर लगा दे तो इस समस्या से काफी हद तक समाधान निकल सकता है। इसके अलावा बढ़िया क्वालिटी का केबल भी लगा सकते हैं। क्वालिटी बढ़िया होने पर ऐसी घटनाओं की संभावनाएं काफी कम होगी।

क्या कहना है लोगों का
बिजली निगम से इस समस्या के बारे में कई बार कह चुका हूं। यहां तक चीफ इंजीनियर और एमडी से भी मुलाकात की, लेकिन बिजली की व्यवस्था ठीक नहीं हो पाई। इसे जल्द से जल्द ठीक करवाने की जरूरत है।
-राकेश अग्रवाल, महासचिव सेक्टर 12
इस बारे में अभी कुछ कह पाना संभव नहीं होगा। सेक्टर निवासियों की समस्या का हल प्रमुखता से निकाला जाएगा।
-डीएन माहेश्वरी, डायरेक्टर आपरेशन सेल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed