{"_id":"146-16140","slug":"Panchkula-16140-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योति हत्याकांड : पंकज भंडारी की गिरफ्तारी पर रोक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्योति हत्याकांड : पंकज भंडारी की गिरफ्तारी पर रोक
Panchkula
Updated Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। ज्योति हत्याकांड के मुख्य आरोपी विधायक राम कुमार चौधरी ने फर्जी कागजात पर जिस दुकान से सिम लिया था, उसके मालिक पंकज भंडारी की गिरफ्तारी पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने फिलहाल रोक लगा दी है। पंकज पर आरोप है कि उसके स्टोर से फर्जी कागजात पर चौधरी को दो सिम इश्यू किए गए। पुलिस ने पंकज को भी ज्योति हत्याकांड में सह आरोपी बनाया है। पंकज की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी। पंचकूला अदालत से भंडारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट इश्यू हुए थे। इसके अलावा पंचकूला की अदालत से भंडारी की अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी है।
चौधरी के आज हिंदी में लिए जाएंगे सैंपल
विधायक राम कुमार चौधरी को शुक्रवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा। इस दौरान उससे हिंदी के हैंडराइटिंग के सैंपल लिए जाएंगे। इस दौरान आरोपी को चालान की कॉपी भी सौंपी जा सकती है। बुधवार को चौधरी के अंग्रेजी में हैंडराइटिंग व सिग्नेचर के सैंपल लिए गए थे। इस दौरान उनसे 16 नाम लिखवाए गए।