फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   जेबीटी शिक्षकों पर राजनैतिक द्वेष से कार्रवाई नहीं : गीता भुक्कल

जेबीटी शिक्षकों पर राजनैतिक द्वेष से कार्रवाई नहीं : गीता भुक्कल

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Panchkula
Panchkula Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
पंचकूला। दिल्ली की सीबीआई अदालत के फैसले के बाद जेबीटी शिक्षकों के ऊपर लटक रही तलवार पर शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल ने कहा कि अदालती फैसले पर कानूनी राय ली जा रही है। अदालत से भी इस मामले में राय ली जाएगी। शिक्षकों के खिलाफ राजनीतिक द्वेष से कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके साथ ही फैसले का सम्मान किया जाएगा। वीरवार को वे सेक्टर 14 स्थित गवर्नमेंट गर्ल्स कालेज में राष्ट्रीय बालिका दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि बेटा और बेटी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हाल ही में देश में कुछ महिलाओं के साथ हुए अत्याचार के बारे में जानकर दुख होता है। सरकार अकेली कुछ नहीं कर सकती। कड़े कानून बनाए जाएं और हमें अपनी सोच में परिर्वतन लाना होगा। महिलाओं को अपनी शक्ति को पहचानना होगा। उन्होंने बताया कि पंचकूला में अधिकतर महिलाएं ही प्रशासनिक अधिकारी हैं, जो अपने बल पर आगे बढ़ी हैं। इनमें उपायुक्त आशिमा बराड़, एसडीएम शरणदीप कौर बराड़, सीटीएम वंदना दिसोदिया शामिल हैं। ये सभी छात्राओं के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। समारोह को महिला एवं बाल विकास विभाग की प्रधान सचिव धीरा खंडेलवाल और महानिदेशक सुमिता मिश्रा ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

कालेज की छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित एक लघु नाटिका प्रस्तुत की। गीता भुक्कल ने खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी बरवाला सुनीता नैन द्वारा लिखित शिक्षाप्रद लघु नाटिका पुस्तक का विमोचन भी किया। समारोह में अतिरिक्त उपायुक्त जगदीप सिंह, कालेज के प्राचार्य डा. हरविन्द्र शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमारी सुमन को प्रथम पुरस्कार
कन्या भ्रूण हत्या पर लिखे गए स्लोगन के राज्यस्तरीय प्रथम पुरस्कार के लिए पंचकूला की कुमारी सुमन, द्वितीय के लिए भिवानी की कुमारी सविता और तृतीय स्थान के लिए पंचकूला की कुमारी कविता को नगद राशि से सम्मानित किया गया। हरियाणा 10वीं की बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिनमें 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने के लिए जीएनजेएन गोयनका कन्या उच्च विद्यालय हिसार की कुमारी रितु शर्मा, होली चाइल्ड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की मनीषा, एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर की कुमारी दीपिका, देव ऋषि विद्या निकेतन सोनीपत की कुमारी मीनाक्षी, जीवन ज्योति पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पलवल की कुमारी ज्योति तोमर और गुरु ब्रह्मानंद पब्लिक स्कूृल करनाल की सुनैना को आठ-आठ हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed