{"_id":"146-13545","slug":"Panchkula-13545-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी बस की साफ्ट राड निकली, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी बस की साफ्ट राड निकली, हादसा टला
Panchkula
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोरनी। परिवहन विभाग की लापरवाही मोरनी क्षेत्र के लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। बुधवार सुबह टिकरी के पास मोरनी से पंचकूला सुबह जा रही मिनी बस की अचानक साफ्ट राड निकल गई, जिससे बस अनियंत्रित हो गई। इसके चलते बस में सवार यात्रियों में भय का माहौल बन गया। भाग्यवश बस वहीं रुक गई, वरना खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो सकता था।
बस में सवार यात्रियों ने बताया कि चालक बस को बेहद तेज चला रहा था। वहीं बस में यात्रियों की संख्या काफी ज्यादा होने के कारण यह हादसा हुआ होगा। बस यात्री हरदीप, महेश, मीना, तरसेम, लाजवीर आदि ने बताया कि इस रूट पर अक्सर बसों के साथ ऐसा हो रहा है, जो सरासर परिवहन विभाग की लापरवाही है।
उधर परिवहन विभाग के डीआई सुरेन्द्र ने कहा कि बस को ठीक करवाकर मंगवा लिया गया है। बस की साफ्ट राड निकलना मेकेनिकल फाल्ट है, इसमें वह क्या कर सकते हैं।