फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक मिनट में होंगी डॉगी के खून की जांच

एक मिनट में होंगी डॉगी के खून की जांच

Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
Panchkula
Panchkula Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। अब आपका पालतू डॉगी बीमार होने के बाद जल्दी ठीक होकर अठखेलियां करता दिखाई देगा। पेट एनिमल मेडिकल सेंटर में डॉगी के खून का सैंपल लेने के एक मिनट बाद ही रिपोर्ट देकर इलाज शुरू कर दिया जाएगा। इस सुविधा के लिए सेंटर में अगले महीने से ऑटोमैटिक हेमेटोलॉजी एनेलाइजर मशीन आ रही है। इससे घंटों में होने वाले टेस्ट अब मिनटों में होंगे और उसकी प्रमाणिकता भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सर्दी, गर्मी और बारिश में शहर के पालतू डॉगी संक्रमित बीमारियों की चपेट में आने शुरू हो जाते हैं। हालांकि बीमारी के प्राथमिक लक्षणों से ही डॉगी की बीमारी का पता चल जाता है, लेकिन कई बार हालत गंभीर होने पर बीमारी का आसानी से पता नहीं चल पता है। डाक्टर भी बीमारी का पता लगाने के लिए विभिन्न ब्लड और अन्य टेस्ट लिखते हैं।
विज्ञापन

एक डॉगी का सैंपल लेने में डाक्टरों को काफी समय लग जाता है। कई बार डॉगियों के विचलित होने पर उनका खून भी अधिक निकल जाता है। इस समस्या से निपटने के लिए सेक्टर-3 स्थित पेट ऐनिमल मेडिकल सेंटर के फर्स्ट फ्लोर में बनी लेबोरेटरी को अपग्रेड करके वहां पर ऑटोमैटिक हेमोटोलॉजी एनेलाइजर मशीन लगाई जा रही है। सेंटर के मैनेजमेंट की ओर से जापान, अमेरिका, चीन और डेनमार्क की मशीन कंपनी से विचार-विमर्श किया जा रहा है। अगले महीने तक मशीन लगा दी जाएगी और इससे जांच शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमेटोलॉजी एनेलाइजर
एनेलाइजर के साथ 6-7 मशीनें और भी अटैच रहती हैं। इससे एक सैंपल की जांच में एक मिनट का समय लगता है। पहले एक सैंपल की रिपोर्ट आने में एक घंटे से अधिक समय लग जाता था। इस मशीन की सहायता से डॉगी के खून की मात्रा भी कम लगेगी और कई टेस्ट एक ही बार में हो जाएंगे।

पैकेज पर विचार
पेट एनिमल मेडिकल सेंटर मैनेजमेंट के अनुसार मशीन लगने के साथ ही विभिन्न टेस्टों का पैकेज भी शुरू हो जाएगा। इसकी कीमत रियायती दरों पर रखी जाएगी। डॉगियों के होल बॉडी टेस्ट की सुविधा भी शुरू हो जाएगी।
कोट्स
नई एनेलाइजर मशीन लग जाने के बाद डॉगियों की खून की जांच आसान हो जाएगी और दर्द भी कम होगा। फर्स्ट फ्लोर पर बनी लेबोरटरी को अपग्रेड किया जा रहा है।
डा. एमआर सिंगला, इंचार्ज, पेट एनिमल मेडिकल सेंटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed