{"_id":"7-12111","slug":"Panchkula-12111-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स रैकेट : दार्जिलिंग की दो युवतियां गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्स रैकेट : दार्जिलिंग की दो युवतियां गिरफ्तार
Panchkula
Updated Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। रायपुररानी के गढ़ी कोटाहा की ऐतिहासिक कोठी में सैक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद पुलिस ने गिरोह में शामिल तीन युवतियां और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इनमें दो युवतियां दार्जिलिंग की रहने वाली हैं। बताया जा रहा है कि दार्जिलिंग की युवतियां को ठेके पर रखा जाता था और इसके बदले उन्हें पूरे महीने की एक मुश्त राशि दी जाती थी। इन युवतियों की बुकिंग ऐतिहासिक कोठी के मालिक मुतरजा की पत्नी और उसकी सहेली करती थी।
शनिवार को पुलिस ने तीन युवतियों समेत एक युवक को दबोचा। इनमें दो युवतियां चंडीगढ़ की रहने वाली हैं, जबकि एक युवक और युवती बलटाना निवासी हैं। सीआईए सब-इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि बलटाना निवासी युवती और युवक बिट्टू सेक्स रैकेट चला रहे थे। ये दोनों ही कोठी में युवतियों की सप्लाई करते थे। मुरतजा और उसकी पत्नी ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि इनके पास लड़कियां बलटाना से भी आती थीं।
आरोपियों से पूछताछ के बाद योजना के मुताबिक मुरतजा की पत्नी से ही बलटाना निवासी युवती को फोन कराया गया और लड़कियों की डिमांड रखी गई। इसके बाद युवती और युवक बिट्टूू दो लड़कियों को लेकर तय जगह पर पहुंचे। इसी बीच पुलिस ने चारों को दबोच लिया। पुलिस के अनुसार दार्जिलिंग से जो लड़कियां यहां आती थीं, उनके साथ बलटाना निवासी युवती पूरे महीने का ठेका करती थी। लड़कियों को एक तय राशि दी जाती थी, जबकि रकम का एक बड़ा हिस्सा बलटाना की युवती अपने पास रखती थी। बलटाना की युवती के पास दार्जिलिंग और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों से लड़कियां आती थीं।