{"_id":"7-12110","slug":"Panchkula-12110-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में यूनिवर्सिटी के लिए प्रयास करती रहूंगी : सैलजा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में यूनिवर्सिटी के लिए प्रयास करती रहूंगी : सैलजा
Panchkula
Updated Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि वे खुद चाहती हैं कि पंचकूला में यूनिवर्सिटी स्थापित हो। इसके लिए कई प्रयास भी कर चुकी हूं और करती भी रहूंगी। जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी पंचकूला में एक समारोह में आई थीं, तब भी यूनिवर्सिटी की मांग रखी थी। उन्होंने कहा कि उन्हें शहरवासियों की मांग याद है और इसके लिए लगातार प्रयास जारी है। शनिवार को सैलजा सेक्टर-15 स्थित कांग्रेसी नेता सुनील वशिष्ठ के घर पहुंची और कार्यकर्ताओं से मिलीं। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले जब वे यहां आई थीं और उस दौरान जो लोगों की शिकायतें आई थीं, उन कामों की समीक्षा जल्द की जाएगी। यदि काम अधूरा पाया गया तो संबंधित अधिकारी से इस बारे में जवाब-तलब किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पांवटा से नारायणगढ़ वाया साढौरा रेलवे लाइन के प्रोजेक्ट के लिए लगातार सरकार से बातचीत चल रही है। योजना आयोग और रेल मंत्रालय ने प्रदेश सरकार से भूमि और कुल खर्च का पचास प्रतिशत हिस्से देने की बात कही थी, लेकिन अब तक सरकार का रवैया ढीला रहा। इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रधान मुकेश मलहोत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजवीर चौधरी, पूर्व पार्षद लिली बावा, पूर्व पार्षद भावना गुप्ता, जलमेघा दहिया, बलजीत चौधरी, आरसी गुप्ता, कुलदीप चितकारा, तरसेम गर्ग, विजय शर्मा और निर्मल मोदगिल सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।
सीनियर सिटीजन के वार्षिक समारोह में पहुंचीं केंद्रीय मंत्री
सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय के सभागार में वरिष्ठ नागरिक काउंसिल की ओर से आयोजित वार्षिक समारोह में केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को वरिष्ठ नागरिकों का मार्गदर्शन मिलने से समाज एवं राष्ट्र आगे बढ़ता है क्योंकि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। यदि उन्हें अपने बुजुर्गों से प्रारंभिक जीवन से अच्छे संस्कार मिलें तो वे अवश्य ही आगे चल कर देश के जिम्मेदार नागरिक बनकर समाज सेवा में अहम भूमिका निभा सकेंगे। उन्होंने काउंसिल की प्रशंसा करते हुए कहा कि बड़े ही कठिन परिश्रम के बाद इसे इतना बड़ा खड़ा किया गया है जहां पर वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के साथ-साथ उनके मनोरंजन के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने अपनी ओर से काउंसिल को पांच लाख रुपये देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर काउंसिल के प्रधान सीएल मलहोत्रा ने काउंसिल की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर वरिष्ठ नागरिकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कुमारी सैलजा ने काउंसिल की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन भी किया।