{"_id":"10346","slug":"Panchkula-10346-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला स्मार्टेस्ट वूमेन फाइनल के लिए मची होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला स्मार्टेस्ट वूमेन फाइनल के लिए मची होड़
Panchkula
Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
पंचकूला। स्मार्टेस्ट वूमेन कांटेस्ट के पंचकूला जोन का सेमीफाइनल शुक्रवार को खूबसूरत यादों के साथ संपन्न हो गया। फाइनल में पहुंचने के लिए कंटेस्टेंटों के चेहरों पर मेहनत और जीत का इरादा साफ झलक रहा था। उनके चेहरों के हाव-भाव और सवालों के संतुलित जवाब बता रहे थे कि कांटेस्ट को जीतने के लिए खूब मेहनत की है। सेमीफाइनल राउंड में छह जोन के 36 कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। फाइनल में हर जोन के दो प्रतिभागी पहुंचेंगे। सेमीफाइनल का परिणाम जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।
सेक्टर-10 स्थित होटल प्रभात में आयोजित सेमीफाइनल में चार राउंड आयोजित किए गए। सभी राउंड काफी रोचक और दिमागी कसरत वाले थे। पहले राउंड में महिलाओं से जनरल नॉलेज के छह प्रश्न पूछे गए। प्रश्नों का जवाब देने में कंटेस्टेंट के पसीने छूट गए। सवाल खत्म होते, कुछ ने कहा कि यह राउंड काफी कठिन है, लेकिन फिर भी महिलाओं ने हार नहीं मानी और बोलीं, दूसरे राउंड को ऐसे नहीं जाने देंगे। दूसरे राउंड में पांच आडियो क्लिप की रिकार्डिंग सुनाई गई। इसमें फिल्म से लेकर म्यूजिक और सीरियल की आडियो क्लिपिंग शामिल थीं, जो काफी आसान थीं। इनको सुनते ही कंटेस्टेंट के चेहरों पर स्माइल आ गई। बड़े ही चाव से महिलाओं और युवतियों ने प्रश्नों के जवाब दिए गए। दो राउंड खत्म होने के बाद कुछ देर के लिए टी ब्रेक दिया गया।
ब्रेक के दौरान एंकर सलोनी ने कंटेस्टेंट को डांस करने का ऑफर दिया। इस पर निहारिका ने मंच पर आकर ‘छम्मक छल्लो’ गीत पर डांस किया। उनके आते ही कुछ और कंटेस्टेंट ने भी डांस किया। उसके बाद तीसरे राउंड का आगाज हुआ। इस राउंड में सभी जोन को टीम में बांट दिया गया और बाउल से पर्ची निकालकर हर टीम से जनरल नॉलेज पर आधारित प्रश्न पूछे गए। इस राउंड में कंटेस्टेंट ने खूब मस्ती की।
विज्ञापन
आखिरी राउंड सबसे दिलचस्प और रोमांचक
सेमीफाइनल का आखिरी राउंड सबसे दिलचस्प और रोमांचित करने वाला रहा। इसी राउंड में कंटेस्टेंट के टैलेंट को परखने के लिए विशेष रूप से सेक्टर 20 द गुरुकुल की प्रिंसिपल हरसिमरण कौर आमंत्रित किया गया। इस राउंड में अलग-अलग बाउल में सभी कंटेस्टेंट के नामों की पर्चियां रखी गईं। एक बाउल से पर्ची निकालकर एक कंटेस्टेंट को बुलाया गया। कंटेस्टेंट ने दूसरे बाउल से पर्ची निकालकर दूसरे प्रतिभागी को बुलाया। उसने पहले वाली कंटेस्टेंट से दिलचस्प प्रश्न पूछे। सभी प्रश्नों के बेहतरीन जवाब मिले। इस दौरान सेमीफाइनल की जज हरसिमरण कौर ने सभी कंटेस्टेंट की खूब तारीफ की और कहा कि स्मार्टेस्ट चेहरे से नहीं बल्कि दिमाग से होना चाहिए।
कुछ इस प्रकार के पूछे गए प्रश्न
1. एक औरत को लड़की को जन्म देने के लिए हमेशा क्यों जिम्मेदार माना जाता है?
2. आज के जमाने में यह बात कितनी सही है कि कोई एक चाटा मारे तो दूसरा गाल आगे कर देना चाहिए।
3. स्कूली बच्चों को गर्मियों की छुट्टियों में होमवर्क देना कितना सही है?
4. अभिभावकों का कितना राइट बनता है कि वे बच्चों की शादी में दखल दें।
5. राइट टू रिजेक्ट कितना सही और क्यों होना चाहिए।
6. क्या आज का युवा सिर्फ पिज्जा, पब और कालसेंटर के लिए काम कर रहा है?