{"_id":"10343","slug":"Panchkula-10343-146","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में पत्नी की शिकायत पर पति गिरफ्तार
Panchkula
Updated Sat, 16 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचकूला। धोखाधड़ी के मामले में पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस को इस मामले में तीन अन्य लोगों की तलाश है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरपकड़ जारी है। जानकारी के मुताबिक सेक्टर-20 स्थित जीएच 25 निवासी टीआर वर्मा की बेटी पूनम की शादी 2001 में पिंजौर के राजेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद वर्मा ने अपनी बेटी के नाम पिंजौर में एक बीघा चार बिस्वा जमीन खरीदी। जिसकी पावर आफ अटार्नी पूनम ने अपने पति राजेंद्र के नाम ली थी।
वर्मा का आरोप है कि इस दौरान उनकी बेटी को ससुराल वाले तंग करने लगे। विवाद काफी गहराता गया। परेशान होकर वर्मा अपनी बेटी व पोती को लेकर सेक्टर-20 आ गए और अप्रैल 2010 को पावर आफ अटार्नी रद कर दी। इसी बीच राजेंद्र ने किसी अधिकारी से मिलीभगत कर अपने परिवार के एक शख्स के खिलाफ जमीन ट्रांसफर कर दी। वर्मा जमीन पर कोई काम करवाने पहुंचे तो राजेंद्र ने उन्हें रोक दिया और कहा कि यह जमीन उनकी बेटी के नाम नहीं रही। जांच की तो उन्हें धोखाधड़ी की बात पता चली। उसके बाद उन्होंने इस मामले की शिकायत डीसीपी को दी। डीसीपी ने जांच के लिए संबंधित थाने के एसएचओ को दी। उसके बाद पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पति राजेंद्र, ससुर रमेश व अन्य दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी मुकेश ने बताया कि राजेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।