फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   96% of patients satisfied with the services of Aam Aadmi Clinics, reveals the State Report Card of the Punjab Development Commission

Panchkula News: आम आदमी क्लीनिकों की सेवाओं से 96% मरीज संतुष्ट, पंजाब विकास आयोग की स्टेट रिपोर्ट कार्ड में खुलासा

Sun, 08 Feb 2026 09:14 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
96% of patients satisfied with the services of Aam Aadmi Clinics, reveals the State Report Card of the Punjab Development Commission
चंडीगढ़। आम आदमी क्लीनिकों में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं पर 96 प्रतिशत मरीजों ने संतुष्टि जताई है। पंजाब विकास आयोग (पीडीसी) द्वारा हाल ही में जारी स्टेट रिपोर्ट कार्ड में यह बात सामने आई है। राज्य भर के 18,256 मरीजों से बातचीत के आधार पर यह फीडबैक स्टेट रिपोर्ट कार्ड तैयार किया गया है।
विज्ञापन

92 प्रतिशत लोगों ने पुष्टि की कि उन्हें सभी आवश्यक दवाएं यहां आसानी से उपलब्ध हो रही हैं। 94 प्रतिशत मरीजों ने बताया कि उनके निर्धारित जांच परीक्षण भी क्लीनिकों में ही पूरे हुए हैं। 99 प्रतिशत मरीजों ने बताया कि आम आदमी क्लीनिक बेहद साफ-सुथरे हैं। 99 प्रतिशत ने पर्याप्त बैठने की व्यवस्था की पुष्टि की और 97 प्रतिशत मरीजों ने बताया कि पीने के साफ पानी की उपलब्धता है।
विज्ञापन

वहीं 95 प्रतिशत ने कहा कि शौचालय साफ-सुथरे थे। अमृतसर, लुधियाना, जालंधर, पटियाला, बठिंडा, होशियारपुर और तरनतारन सहित कई जिलों में लगातार संतुष्टि का स्तर उच्च दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed