फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   95 infected were found in the district, the number of active reached 379

जिले में 95 संक्रमित मिले, सक्रिय की संख्या 379 पहुंची

Mon, 08 Aug 2022 01:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
95 infected were found in the district, the number of active reached 379
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के 95 नए मामले सामने आए हैं। इसमें 22 मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं, जबकि 73 लोग पंचकूला के संक्रमित हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 379 पहुंच गई है। इसमें 16 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि 363 लोग घरों में ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को 524 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी।
विज्ञापन

कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 47344 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 46547 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 418 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 652275 लोगों के सैंपल जांचे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ मुक्ता कुमार ने अपील कर कहा है कि लोग कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का पालन करें। किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed