फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल करने पर व्यापार मंडल के चेयरमैन का ड्राइवर गिरफ्तार

रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल करने पर व्यापार मंडल के चेयरमैन का ड्राइवर गिरफ्तार

Fri, 03 May 2019 01:39 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
रिवाल्वर के साथ फोटो वायरल करने पर व्यापार मंडल के चेयरमैन का ड्राइवर गिरफ्तार
पंचकूला। सेक्टर-21 चौकी पुलिस ने हिसार बस स्टैंड से हरियाणा व्यापार मंडल के चेयरमैन बजरंग दास गर्ग के ड्राइवर विकास को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ड्राइवर को जिला अदालत में वीरवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी विकास को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सेक्टर-5 थाना प्रभारी रामपाल ने बताया कि विकास निवासी अग्रोहा, हिसार की ओर से 32 बोर को दो पिस्तौल और डमी एके-47 के साथ फेसबुक पर फोटो अपलोड करने पर 20 अप्रैल को केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से इन तीनों पर जमानती धाराएं लगाई गई थी। पुलिस ने 2 अप्रैल 2019 को विकास को पूछताछ के लिए बुलाया, तो उसने बताया कि वह बजरंग दास गर्ग के साथ पंचकूला आया है। जिसके बाद पुलिस ने हिसार से हेड कांस्टेबल फलेल सिंह को पंचकूला भेजा। इसके बाद आरोपी विकास ने बताया कि बजरंग दास व उनके बेटे अखिल गर्ग के पास दो 32 बोर के रिवाल्वर है, जोकि कुछ दिन पहले दोनों पिता-पुत्र अपने पंचकूला में सेक्टर-21 में मकान पर असलहा की सफाई कर रहे थे। दोनों रिवाल्वर बेड पर पड़े थे उसने अपने फोन से दोनों रिवाल्वर एवं कारतूसों के साथ सेल्फी लेकर फोटो फेसबुक पर डाल दिये। सेक्टर-21 चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि मामले की तफ्तीश जारी है। जल्द ही हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग, उनके बेटे अखिल से भी पुलिस इस मामले में पूछताछ करेगी। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed