फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बारिश से लौटी ठंड, पांच डिग्री गिरा तापमान

बारिश से लौटी ठंड, पांच डिग्री गिरा तापमान

Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 12 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
बारिश से लौटी ठंड, पांच डिग्री गिरा तापमान
बारिश से लौटी ठंड, पांच डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन

14 मार्च को फिर से बादल छाएंगे, हो सकती है बारिश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सोमवार को हुई बारिश से एक बार फिर से ठंड लौट आई है। दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रात का तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक था। मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को मौसम में आए बदलाव की मुख्य वजह वेस्टर्न डिस्टरबेंस है।
यह वेस्टर्न डिस्टरबेंस अफगानिस्तान के पास एक्टिव हुआ था। इसके साथ राजस्थान के सटे इलाके में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ था। इन वजहों से चंडीगढ़ में मौसम बदला और बारिश हुई। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि 14 मार्च को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इससे 14 मार्च को बादल छाएंगे और बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। उसके बाद फिलहाल मौसम साफ है। 14 और 15 मार्च को भी तापमान में गिरावट आ सकती है। अगले तीन दिन अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है। सोमवार को चंडीगढ़ में 5.6 एमएम और बाहरी इलाकों में 8 एमएम बारिश रिकार्ड हुई। मंगलवार को हल्के बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मार्च में तीन से चार वेस्टर्न डिस्टरबेंस आने हैं। इनमें से दो आ चुके हैं। तीसरा 14 मार्च को आना है और चौथे मार्च के आखिरी सप्ताह में। फिलहाल 15 मार्च के बाद दिन के तापमान में वृद्धि की जाएगी। होली के आसपास तापमान गिरेगा और उसके बाद फिर से बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितना तापमान दर्ज किया गया
शहर अधिकतम तापमान
चंडीगढ़ 22.2
अंबाला 21.2
भिवानी 28.8
करनाल 24.2
धर्मशाला 12.2
मनाली 9.8
शिमला 11.1
सोलन 14.0
अमृतसर 18.4

कोट
14 मार्च को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस आ रहा है। इससे बारिश के फिर आसार हैं। तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं
- सुरेंद्र पाल, निदेशक चंडीगढ़ मौसम विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed