फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   म हिलाएं हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं

म हिलाएं हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं

Thu, 07 Mar 2019 02:47 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
म हिलाएं  हिंसा के  खिलाफ आवाज उठाएं
महिलाएं हिंसा के खिलाफ उठाएं आवाज
विज्ञापन

पीयू के मानवाधिकार व कर्तव्य केंद्र की ओर से महिला दिवस मनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मानवाधिकार व कर्तव्य केंद्र की ओर से पंजाब यूनिवर्सिटी में महिला अधिकार दिवस मनाया गया। केंद्र की चेयरपर्सन डॉ. नमिता गुप्ता ने इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने एक समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जो समाज भड़काने का काम करे वहां संतुलन कायम करना आसान नहीं है। एसिड अटैक महिलाओं के खिलाफ हिंसा के सबसे जघन्य रूपों में से एक है। अब समय आ गया है कि महिलाएं इन हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं।

पंजाब और हरियाणा उच्चन्यायालय के न्यायमूर्ति एबी चौधरी ने बताया कि महिलाओं को हिंसा से बचाने के लिए कई कानून व नीतियां बनाई गई हैं, लेकिन जमीनी वास्तविकता इससे अलग है। राज्यों को इनका पालन करना चाहिए। शीघ्र परीक्षण और सहायता का अभाव अभी भी बना हुआ है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बनाए गए कानूनों में संशोधन की आवश्यकता पर बल दिया। डीयूआई शंकरजी झा ने कहा कि मजबूत प्रजातियां हमेशा कमजोर लोगों को नियंत्रित करने की कोशिश करती हैं। एक सभ्य समाज को कमजोर लोगों की सुरक्षा के लिए काम करना चाहिए। दिल्ली से आईं एसिड अटैक पीड़ित ऋतु सैनी ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि 18 साल की उम्र में उस पर एसिड अटैक किया गया। चचेरे भाई ने इसके लिए किसी अन्य व्यक्ति को पैसे दिए थे। वह एक वालीबॉल खिलाड़ी थीं। उन्होंने ऐसे हमलों के खिलाफ आवाज उठाई। संस्था चलाई और लोगों को जागरूक कर काफी हद तक ऐसे हमलों को रोका भी। लखनऊ, आगरा में कई घटनाएं भी रुकीं। वीणा कुमारी, राज्य निदेशक, मानवाधिकार कानून नेटवर्क ने कहा कि एसिड अटैक महिलाओं के खिलाफ होने वाली चरम हिंसा है। उन्होंने कई उदाहरण दिए। नवप्रीत कौर, संस्थापक सदस्य स्टॉप सेल एसिड अभियान ने भी अनुभव साझा किए। इस मौके पर डॉ. उपनीत कौर मंगत, प्रो. राजेश गिल, महावीर सिंह, सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed