फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   बारिश से दिन में सर्दी की दस्तक

बारिश से दिन में सर्दी की दस्तक

Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
बारिश से दिन में सर्दी की दस्तक
बारिश से दिन में सर्दी की दस्तक
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई
बुधवार रात चंडीगढ़ में पांच एमएम और आसपास के इलाकों में सात एमएम बारिश हुई
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पहाड़ों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद चंडीगढ़ के तापमान में गिरावट आना शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट आई, जबकि रात के तापमान में आंशिक तौर पर। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वीरवार रात से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। कम से कम तीन डिग्री तापमान गिरेगा। उसके बाद रात का तापमान स्थिर हो जाएगा। 18 नवंबर को फिर से बादल छाएंगे, मगर बारिश का चांस नहीं रहेगा। वीरवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री कम था, जबकि न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चंडीगढ़ एरिया में करीब पांच एमएम बारिश हुई, जबकि चंडीगढ़ के बाहरी इलाकों में करीब सात एमएम। बारिश के बाद से दिन में भी ठंडक की दस्तक हो गई है।
मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू-कश्मीर के पास वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव था। इससे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। बर्फबारी और बारिश के बाद से ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों में आने लगी है। चंडीगढ़ व आसपास के इलाकों में बुधवार रात करीब 11 बजे से तेज हवाएं चलीं। उसके बाद अच्छी बारिश हुई। इसकी वजह से वीरवार को ही तापमान में गिरावट हुई। इस सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे एक हफ्ते बारिश नहीं होगी। हालांकि, 18 नवंबर के आसपास बादल जरूर छाएंगे। बादल से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है। उस वक्त के रात के तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
विज्ञापन

अगले तीन दिन के मौसम की संभावनाओं पर विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया हैै कि आसमान साफ रहेगा। सुबह और शाम के वक्त हल्की धुंध छा सकती है। तीनों दिन अधिकतम तापमान 26 डिग्री और रात का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। तीनों दिन मौसम ड्राई रहेगा। मौसम विभाग की ओर से यह भी बताया गया है कि नवंबर के आखिरी तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री के बीच तक पहुंच सकता है। दिसंबर के पहले हफ्ते में न्यूनतम तापमान गिरावट का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed