फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   चोरी

चोरी

Sat, 11 Nov 2017 01:34 AM IST
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
चोरी
डुप्लीकेट चाबी बनाकर बंद घर को बनाया निशाना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली।
सेक्टर-70 स्थित बंद पड़े घर को चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर से कीमती सामान, इलेक्ट्रॉनिक आइटम व अन्य सामान ले गए। चोरों ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया, उस समय घर के मालिक अस्पताल में थे। इस वारदात में एक बात सामने आई है कि आरोपियों ने घर के ताले तोड़े नहीं थे। ऐसा अंदेशा जताया जा रह है कि डुप्लीकेट चाबी बनाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। इस संबंध में मटौर थाने की पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को शक है कि आरोपी कोई भेदी हो सकता है। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस को विनोद कुमार ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह सेक्टर-70 स्थित एलआईजी फ्लैटों में रहते हैं। उन्होंने बताया कि पांच अक्तूबर को वह अपने नवजात बच्चे को लेकर अस्पताल गए थे। जबकि सात अक्तूबर को वह वापस घर लौटे थे। सात तारीख को वह करीब चार बजे घर पहुंचे थे। इस दौरान उनके घर के दरवाजों पर ताले लगे हुए थे। हालांकि तालों पर किसी चीज से पीटने के निशान थे। वहीं, ताले भी बड़ी मुश्किल से खुले। इसके बाद उन्हें उस रात चोरी के बारे में पता नहीं चला। वह अपने काम में व्यस्त हो गए। अगले दिन सुबह आठ बजे जब वह अपने आफिस को मेल करने के लिए अलमारी से लैपटॉप निकालने गए तो वह नहीं था। इस दौरान उन्होंने कहा कि लैपटॉप नहीं मिल रहा है। घरवालों का कहना था कि घर में ही होगा। उन्होंने घर में काफी तलाश की, लेकिन लैपटॉप नहीं मिला। घरवालों ने कहा कि हो सकता है कि वह अस्पताल में लैपटॉप भूल आए हैं। जब वह अस्पताल गए तो वहां भी कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने घर आकर छानबीन की और अपना अन्य सामान चेक किया तो पाया काफी सामान गायब है। इसमें 11 हजार रुपये नकदी, गहने और लैपटॉप शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed