फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   रिटायर्ड आईएएस से 80 लाख की ठगी

रिटायर्ड आईएएस से 80 लाख की ठगी

Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड आईएएस से 80 लाख की ठगी
रिटायर्ड आईएएस से 85 लाख की ठगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। निवेश के नाम पर ज्यादा मुनाफा करवाने के नाम पर दिल्ली निवासी रिटायर्ड आईएएस से चंडीगढ़ निवासी ने 85 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित रिटायर्ड आईएएस की शिकायत पर सेक्टर-19 थाना पुलिस ने कंपनी कर्मचारी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच में लगी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायत दिल्ली के मेहरौली निवासी रिटायर्ड आईएएस भूपेंदर लांबा ने सेक्टर-18 निवासी कंपनी कर्मचारी विक्रम कुकरेजा के खिलाफ केस दर्ज करवाया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष किसी जानकार के माध्यम से उनकी मुलाकात विक्रम कुकरेजा से हुई। इस दौरान उसने बताया कि वह इंवेस्टमेंट के नाम पर ज्यादा मुनाफा करवाने का काम करता है। इसके साथ आरोपी ने लालच दिया कि चेक की जगह नगद जमा कराने पर ज्यादा फायदा होगा। इसी झांसे में फंसाकर आरोपी ने कई किस्तों में रिटायर्ड आईएएस लांबा से कुल 85 लाख रुपये ऐंठ लिए। लेकिन मुनाफे के समय वह पैसा नहीं आने का बहाना करने लगा।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता लांबा के अनुसार इस तरह आरोपी कई महीने उन्हें कॉल और चक्कर कटवाता रहा। बाद में ठगे जाने का अहसास होने पर उन्होंने सेक्टर-19 थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता के द्वारा दिए गए दस्तावेज की जांच चल रही है। इसके अलावा जल्द ही आरोपी विक्रम कुकरेजा को पुलिस पूछताछ के लिए बुलाएगी। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेश में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर की धोखाधड़ी
दिल्ली निवासी सेवानिवृत्त अधिकारी ने सेक्टर-19 थाने में दी शिकायत
पीड़ित की शिकायत पर इंवेस्टमेंट कंपनी संचालक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed