{"_id":"5edd48b88ebc3e909f68fdd6","slug":"90-people-will-be-able-to-see-mata-mansa-devi-and-kali-mata-in-a-15-minute-slot-pkl-office-news-pkl377481870","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनसा देवी मंदिर कल खुलेगा, 15 मिनट के स्लॉट में 90 भक्त कर सकेंगे दर्शन, लेना होगा टोकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनसा देवी मंदिर कल खुलेगा, 15 मिनट के स्लॉट में 90 भक्त कर सकेंगे दर्शन, लेना होगा टोकन
Mon, 08 Jun 2020 11:45 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 11:45 AM IST
विज्ञापन
माता मनसा देवी मंदिर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड ने माता मनसा देवी मंदिर पंचकूला, काली माता मंदिर कालका को 9 जून से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोला जा रहा है। इसके लिए श्रद्धालुओं को ऑनलाइन एडवांस में बुकिंग करनी होगी। उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि 15 मिनट के एक स्लॉट में केवल 90 व्यक्तियों को दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी।
इसके लिए श्रद्धालुओं को श्राइन बोर्ड की वेबसाइट मनसादेवीडॉटओआररजीडाटइन पर साधारण आवेदन में आईडी अपलोड करना होगा। उसके बाद श्रद्धालु के नंबर पर संदेश आएगा। इस संदेश को मंदिर में प्रवेश करते समय दिखाना होगा। दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं को स्वयं या अपने परिवार या समूह में पांच मिनट का समय दिया जाएगा। मंदिर सुबह 6 से रात 8.15 बजे तक खुला रहेगा।
विज्ञापन
मंदिर में किसी भी चीज को छूने की होगी मनाही
उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालु केवल ई दर्शन टोकन के माध्यम से ही मंदिर में दर्शन के लिए जा सकेंगे। सभी श्रद्धालुओं को सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार आवश्यक सेवा कोविड नियमों का पालन करना होगा तथा मंदिर परिसर में किसी भी दरवाजे, दान पात्र, हैंडल आदि को छूने की अनुमति नहीं होगी।
श्रद्धालुओं के लिए भंडारा, प्रसाद, धर्मशाला व मुंडन घाट को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है। उपायुक्त ने बताया कि श्रद्धालुओं को शारीरिक दूरी का पालन करते हुए मास्क पहनना अनिवार्य है। मंदिर परिसर में आते ही श्रद्धालुओं को हाथ-पैर धोने के अलावा सैनिटाइजर इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा उनकी थर्मल स्कैनिंग भी की जाएगी।
इन पर दर्शन करने में लगाई रोक
मंदिर परिसर में 65 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को न आने की सलाह दी जाती है। श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सिक्योरिटी के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। पंचकूला के सेक्टरों के मंदिर भी खोले जाएंगे। इसमें भी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर दर्शन करना होगा। मंदिरों के खुलने की यज्ञ की शुरुआत होगी। सेक्टर -16 सनातन धर्म मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी दर्शन की शुरुआत आज से हो जाएगी। शहर के सेक्टरों में सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखकर भक्त दर्शन कर सकते हैं।