फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   90 new cases of corona in the state.

हरियाणा : प्रदेश में कोरोना के 90 नए मामले, अकेले गुरुग्राम में 59 संक्रमित मिले

Sun, 26 Dec 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
90 new cases of corona in the state.
चंडीगढ़। हरियाणा में कोरोना के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शनिवार को प्रदेश में 90 नए संक्रमित मिले। अकेले गुरुग्राम में 59 संक्रमितों की पुष्टि हुई है। पंचकूला में 9 व फरीदाबाद में सात केस सामने आए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 407 पहुंच गई है। दोनों डोज न लगी होने पर पहली जनवरी से सार्वजनिक स्थानों पर प्रवेश वर्जित करने की चेतावनी के बाद टीकाकरण में तेजी आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोनीपत में दो, करनाल में चार, पानीपत 3, अंबाला-कुरुक्षेत्र में 2-2, सिरसा-यमुनानगर 1-1, नूंह, चरखी दादरी, पलवल, कैथल, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, जींद, महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक व हिसार में 25 दिसंबर को कोई नया मामला नहीं मिला है। इस समय गुरुग्राम में सबसे अधिक 219 कोविड के सक्रिय मामले हैं। उसके बाद पंचकूला 52, फरीदाबाद में 46, करनाल में 24, अंबाला 15, कुरुक्षेत्र 11 का नंबर है। संक्रमितों के ठीक होने का प्रतिशत 98.64 है। राहत की बात यह है कि प्रदेश में कोविड से कोई मृत्यु नहीं है। महीनों बाद एक दिन में 90 केस सामने आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने कोविड के 277 संदिग्धों को होम आइसोलेशन में रखा हुआ है। शनिवार को कोविड की जांच के लिए 30686 नमूने एकत्रित किए गए। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि सार्वजनिक समारोहों व अन्य कार्यक्रमों में खुले में 300 व हॉल इत्यादि में 200 से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर पाबंदी लगा दी गई है। पहले जहां रोजाना औसतन 1.50 लाख डोज लग रही थी, वहीं नए आदेशों के बाद 2.60 लाख से अधिक डोज लग रही है। नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोरोना के बढ़ते मामलों और ओमिक्रॉन के केस को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। सख्ती पहले से बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed