{"_id":"68ee9ebf3e95c1f1750604ca","slug":"9-year-old-girl-raped-by-pti-teacher-in-patiala-school-panchkula-news-c-284-1-ptl1001-9700-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पटियाला के स्कूल में 9 साल की छात्रा के साथ पीटीआई टीचर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पटियाला के स्कूल में 9 साल की छात्रा के साथ पीटीआई टीचर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। पटियाला के एक निजी स्कूल में चौथी क्लास में पढ़ने वाली नौ साल की छात्रा के साथ पीटीआई टीचर की ओर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। डीएसपी सिटी वन सतनाम सिंह ने इसकी पुुष्टि की और बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना लाहौरी गेट में कई धाराओं के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी को अदालत में पेश करके उसका तीन दिन का रिमांड हासिल किया गया है। डीएसपी ने बताया कि बच्ची के अनुसार आरोपी टीचर ने पहले भी कईं बार उसके प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ की थी। आरोपी नाबालिग को यह बात किसी से बताने पर जान से मारने की धमकियां देता था। आरोपी की पहचान 42 वर्ष के परमजीत सिंह निवासी विर्क कालोनी पटियाला के रूप में की गई है।
डीएसपी ने बताया कि 12 अक्तूबर को पीडित बच्ची ने अपनी मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द होने की शिकायत की। मां के बार-बार पूछने पर बच्ची ने बताया कि स्कूल के पीटीआई टीचर ने बाथरूम में ले जाकर उसके साथ गलत हरकतें की हैं। बच्ची ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी टीचर ने कईं बार उसके प्राइवेट पार्ट्स के साथ छेड़छाड़ की है। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और थाना लाहौरी गेट में आरोपी टीचर के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची की अस्पताल में मेडिकल जांच कराई गई है।