फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   9 lakh duped in the name of sending to New Zealand

Panchkula News: न्यूजीलैंड भेजने के नाम पर 9 लाख ठगे

Sat, 25 Oct 2025 02:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sat, 25 Oct 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
9 lakh duped in the name of sending to New Zealand
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। गांव भगवानपुर निवासी मनप्रीत सिंह ने पंजाब निवासी एक एजेंट पर 9 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता मनप्रीत सिंह ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का कार्य करते हैं और वर्क परमिट पर न्यूजीलैंड जाने की इच्छा रखते थे। इसी दौरान मनदीप सिंह ढींडसा निवासी पंजाब ने उनसे संपर्क किया और खुद को एजेंट बताते हुए कानूनी रूप से विदेश भेजने का भरोसा दिलाया। मनदीप सिंह ने मनप्रीत से पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड की प्रतियां लेकर 30 लाख रुपये में न्यूजीलैंड भेजने का वादा किया। शुरुआत में मनप्रीत से 2 लाख रुपये फाइल तैयार करने के नाम पर लिए गए। इसके बाद किस्त में कुल 9 लाख रुपये एजेंट को दिए गए। एजेंट ने वीजा और ऑफर लेटर दिखाकर भरोसा दिलाया कि उनका वीजा तैयार है।
विज्ञापन

बाद में मनदीप सिंह ने टिकट और सीट की स्क्रीनशॉट भी भेजे लेकिन कुछ समय बाद एजेंट ने फोन उठाना बंद कर दिया और पैसे लौटाने की बात कहकर टालमटोल करने लगा। शिकायतकर्ता के अनुसार एजेंट ने केवल एक लाख रुपये बैंक ट्रांसफर से लौटाए जबकि बाकी राशि के लिए दिए चेक बाउंस हो गए। पीड़ित मनप्रीत सिंह ने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई कर न्याय दिलाया जाए और उनकी ठगी राशि वापस दिलाई जाए। पुलिस के अनुसार मामला आर्थिक अपराध शाखा को जांच के लिए सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed