{"_id":"62d31332cc18e21b53682748","slug":"88-corona-infected-found-in-the-district-number-of-active-patients-reached-223-pkl-office-news-pkl456788497","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले मेें 88 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 223 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले मेें 88 कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 223 पहुंची
विज्ञापन
पंचकूला। जिले में शनिवार को कोरोना के 88 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 65 मरीज हैं, जबकि 23 मरीज बाहरी जिलों और प्रदेशों के हैं। अब जिले में सक्रिय 223 मरीज हैं। पांच मरीज अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 218 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शनिवार को 500 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट रविवार को आएगी।
कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 45697 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 45058 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 416 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 639712 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें।
अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 84.4 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है।