फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   86 awards will be given on state level National Girl Child Day

Panchkula News: राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस पर दिए जाएंगे 86 पुरस्कार राष्ट्रीय बालिका दिवस पर पुरस्कार के लिए 30 नवंबर तक करें आवेदन

Thu, 28 Nov 2024 02:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Thu, 28 Nov 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
86 awards will be given on state level National Girl Child Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली बालिकाओं को राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सम्मानित जाएगा। इसके लिए 30 नवंबर तक आवेदन मांगे गए हैं। डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कुल 86 पुरस्कार दिए जाएंगे, जिनमें से 11-11 हजार के 47 पुरस्कार व 39 पुरस्कार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए दिए जाएंगे। किसी भी बालिका द्वारा विभिन्न क्षेत्रों जैसे खेलकूद के क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोई स्थान प्राप्त किया हो, मीडिया एवं साहित्य, खेल में सराहनीय कार्य करने वाली व बहादुरी के क्षेत्र में राज्य द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर नाम भेजा गया हो आदि को पुरस्कार दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस बार विशेष दिव्यांग बच्चे जिनकी विकलांगता 60 प्रतिशत या उससे अधिक हो तथा जो सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित हों और जिन्होंने शिक्षा, संस्कृति, सामाजिक कार्य, मीडिया, बहादुरी आदि किसी भी क्षेत्र में अनुकरणीय उपलब्धि हासिल की हो। ऐसे बच्चों को 11-11 हजार रुपये के पांच पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए मिनी सचिवालय के कमरा नंबर 26 स्थित डब्ल्यूसीडी कार्यालय या ईमेल dpopkl.wcd@gmail.com पर 30 नवंबर से पहले आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed