फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   8.32 lakh recovered from payment of 756 pending challans

Panchkula News: 756 पेंडिंग चालानों के भुगतान से वसूले 8.32 लाख

Wed, 09 Apr 2025 01:29 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Wed, 09 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
8.32 lakh recovered from payment of 756 pending challans
13 फरवरी से चल रहे विशेष अभियान के तहत वसूला भुगतान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पंचकूला। पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए अब तक 756 लंबित चालान से 8,32, 200 रुपये की वसूली की है। 13 फरवरी से चल रहे विशेष अभियान के तहत यह भुगतान वसूला गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ट्रैफिक हरदीप सिंह दून के निर्देश पर यह अभियान शुरू किया गया था।


अभियान का उद्देश्य दो या उससे अधिक बार ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूलना है। जो लोग अब तक चालान राशि का भुगतान नहीं कर पाए हैं, उनका भुगतान प्राप्त करना है। इसमें तीन टीमों की ड्यटी लगाई गई थी। सूरजपुर ट्रैफिक पुलिस ने ऑनलाइन माध्यम से 349 चालानों पर 3.88 लाख की वसूली की। वहीं सिटी ट्रैफिक टीम ने 206 चालानों से 2.24 लाख का जुर्माना वसूला है। इसके अलावा चालानिंग ब्रांच की टीम ने वाहन चालकों को कॉल कर बुलाया और 201 चालान पर 2.20 लाख का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन



ये चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने, ट्रिपलिंग, बिना नंबर प्लेट, सीट बेल्ट न लगाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, रेड लाइट जंप करने और तेज रफ्तार जैसे मामलों में किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




चालानिंग ब्रांच के इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर सुभाष चंद के मुताबिक यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का काम जुर्माना वसूलने तक सीमित नहीं है। लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक कर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed