फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं तोड़ सकतीं ममता बनर्जी: बराला

भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं तोड़ सकतीं ममता बनर्जी: बराला

Thu, 16 May 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले को नहीं तोड़ सकतीं ममता बनर्जी: बराला
पंचकूला। पश्चिमी बंगाल में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो पर हुए हमले के विरोध में बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के नेतृत्व में पंचकूला के सेक्टर 7-8 चौक पर सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से तृणमूल कांग्रेस बौखलाई हुई है। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मोदी को रोकने के लिए महागठबंधन बनाने का प्रयास किया, लेकिन गठबंधन बनने से पहले ही टूटने के कारण उनकी उम्मीदें भी टूट गई। उम्मीदें और गठबंधन टूटने के कारण उन्होंने सारी मर्यादाएं लांघ दी है। उनके अड़ियल रवैये का उदाहरण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैलियों की अनुमति नहीं देती हैं। जब देती हैं तो बाद में अनुमति रद्द कर दी जाती है। बराला ने कहा कि पश्चिमी बंगाल में मंगलवार देर शाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो पर टीएमसी के गुंडों ने ममता बनर्जी के इशारे पर हमला किया, हिंसा फैलाई, भाजपा कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला कर लोकतंत्र को कमजोर किया। इस हमले के खिलाफ पूरे देश और प्रदेश में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया है। बराला ने कहा कि पश्चिमी बंगाल की जनता भी ममता के गुंडाराज से मुक्ति और प्रदेश में शांति चाहती है। बंगाल में शांति चाहने वाले लोगों के साथ पूरा देश खड़ा है। प्रदर्शन में हरियाणा शुगर फेड के चेयरमैन हरपाल चीका, भाजपा प्रदेश मीडिया कार्यालय प्रभारी वरिंदर गर्ग, पंचकूला भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, जिला महामंत्री हरेंद्र मलिक, आईटी प्रभारी गौरव गोयल, जिला मीडिया प्रभारी नवीन गर्ग, राजेंद्र नुनीवाल वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed