{"_id":"59c92fec4f1c1bb0538b4599","slug":"81506357228-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"manan1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
manan1
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
कर्जमाफी पर बादल ने वादाखिलाफी की: जाखड़
2006 में कर्जा माफ करने का किया था वादा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर /बटाला।
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील जाखड़ ने किसानों की कर्जा माफी के मुद्दे पर बादलों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा प्रकाश सिंह बादल ने अकाली सरकार बनने पर कर्जा माफ करने का वायदा किया था।सरकार बनने के बाद इस वादे से पलटते हुए किसानों से सरासर धोखा किया। जाखड़ बटाला में वर्करों को संबोधित कर रहे थे।
जाखड़ ने नवंबर, 2006 के एक अखबार में छपी खबर का हवाला देते कहा कि प्रकाश सिंह बादल ने उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर खेती कर्जा माफ करने का वायदा किया था। लगातार दो बार सरकार बना ने के बाद भी अकालियों ने किसानों को फूटी कौड़ी नहीं दी और अब वह किस मुंह से कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार की आलोचना कर रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि यदि बादल मानते हैं कि कर्जा माफी की दो लाख रुपये की राशि कम है तो फिर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास पंजाब के किसानों का पक्ष रखने के लिए जाना चाहिए। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपना वायदा पूरा करते हुये 10.25 लाख किसानों का कर्जा माफ कर दिया, जिन में 8.25 लाख किसानों के समूचे कर्जा माफ कर दिया है।
बटाला में पीने वाले दूषित पानी के साथ 37 लोग के मारे जाने की घटना का जिक्र करते जाखड़ ने कहा कि उन्हें अच्छी तरह याद है कि इस मसले पर न सिर्फ उन्होंने रोष धरना दिया था बल्कि विधानसभा में भी उठाया था। उन्होंने वायदा किया कि संासद चुने जाने के बाद लोगों को पेश समस्याओं को संसद में उठाएंगे।
विज्ञापन
जाखड़ ने कहा कि वह विरोधी पक्ष के नेता होने के बावजूद बादल के साथ प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह को मिलने गए थे क्योंकि मेरे लिए पंजाब के हित सब से पर हैं परन्तु बादलों ने अपनी सरकार समय पर फंड खर्च ने में कांग्रेसी विधायकों के क्षेत्रों से सरासर अन्याय किया।
गुरदासपुर के चुनाव कार्यालय में ईसाई भाईचारे के लोगों से जाखड़ ने उनको मौजूदा हालत को ध्यान में रख कर अपनी वोट डालने का आह्वान किया। इस मीटिंग में विधायक प्रगट सिंह, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, विधायक सुखबिंदर सिंह सुख सरकारिया और फतेहजंग बाजवा उपस्थित थे।