फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डाक विभाग ने लांच किया स्पेशल लिफाफा रक्षाबंधन

डाक विभाग ने लांच किया स्पेशल लिफाफा रक्षाबंधन

Wed, 19 Jul 2017 01:59 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
डाक विभाग ने लांच किया स्पेशल लिफाफा रक्षाबंधन
फोटो- ट्रैक पर सेव है
विज्ञापन


राखी भेजने के लिए स्पेशल लिफाफा
डाक विभाग ने लांच किया, सभी डाक घरों में मिलेगा
कीमत 20 रुपये, इस लिफाफे को जल्द भेजने का निर्देश
लिफाफे पर डाक टिकट लगाने की जरूरत नहीं
नीरज कुमार
चंडीगढ़।
रक्षाबंधन को लेकर डाक विभाग ने अपनी तैयारी कर ली है। बहनों की ओर से भाइयों को भेजी जाने वाली राखी के लिए विशेष रूप से लिफाफा तैयार किया है। इस डिजाइनर लिफाफे के ऊपर राखी की तस्वीर छपी है। डाक विभाग की सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट आफिसेज राधिका धीर हांडा ने शनिवार को इस लिफाफे को लांच किया। रक्षाबंधन सात अगस्त को है।
इस लिफाफे की कीमत 20 रुपये रखी गई है। यह लिफाफा फिलाटेलिक ब्यूरो चंडीगढ़ के अलावा चंडीगढ़ पोस्टल डिवीजन के सभी डाक घरों में उपलब्ध होगा। इस लिफाफे की खासियत यह है कि इस पर अलग से कोई डाक टिकट नहीं लगेगी। वजन का भी कोई चक्कर नहीं रहेगा। इस विशेष लिफाफे में राखी रखकर उसे लेटर बॉक्स में डाल देने की जरूरत है। डाक विभाग का कहना है कि इस लिफाफे को प्राथमिकता के आधार पर पहले डिलीवर करने के निर्देश दिए गए हैं। डाक विभाग ने पांच हजार लिफाफा तैयार किया है। चंडीगढ़ के लिए 500 लिफाफे रखे गए हैं। इसे डाक घरों में बिक्री के लिए भेज दिया गया है। लोग डाक घरों से इसे खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


कोटस...
रक्षाबंधन लिफाफा को जारी कर दिया गया है। इसकी कीमत 20 रुपये है। सभी डाक घरों में बिक्री के लिए भेजा गया है। इसे प्राथमिकता के आधार पर बिना किसी देरी के पहुुंचाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राधिका धीर हांडा, सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट ऑफिसेज चंडीगढ़ डिवीजन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed