{"_id":"595275254f1c1bd2138b476f","slug":"81498576165-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब सीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब सीजन
Updated Tue, 27 Jun 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-39 की नई मंडी में शिफ्ट होने को आढ़ती तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
15 जुलाई के बाद सेब का सीजन शुरू होने जा रहा है। लेकिन सेब के आढ़ती इस साल सेक्टर-39 की नई मंडी में शिफ्ट होने के लिए तैयार नहीं है जबकि प्रशासन चाहता है कि आढ़ती नई मंडी में जाकर कारोबार करें। मार्केट कमेटी के कर्मचारी मंडी शिफ्ट करने की तैयारी कर रहे हैं।
इस मुद्दे को लेकर सब्जी एवं फल आढ़ती एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष दिग्विजय कपूर के नेतृत्व में डीसी से मिला। आढ़तियों ने कहा कि सेक्टर-39 मंडी में अभी कोई सुविधा नहीं है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बृज मोहन ने बताया कि आढ़तियों ने डीसी से अपील की है कि प्रशासन पहले अपनी पॉलिसी स्पष्ट करे। इसके साथ ही सेक्टर-39 मंडी में बूथ और शोरूम बनाए जाए। आढ़तियों के अनुसार इस बार हिमाचल में सेब की पैदावार भी कम है। इसलिए पहले की तरह सेक्टर-26 मंडी में ही सेब का कारोबार करने दिया जाए। डीसी से आढ़तियों ने लगने वाले दो प्रतिशत मार्केट फीस भी हटाने की मांग की है।