{"_id":"594c21434f1c1b19608b46a2","slug":"81498161475-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने विपक्ष के व्यवहार को बताया अभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने विपक्ष के व्यवहार को बताया अभद्र
Updated Fri, 23 Jun 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीएम ने विपक्ष के व्यवहार को बताया अभद्र
कैप्टन बोले, अकालियों और आप विधायकों ने प्रश्नकाल की मर्यादा भंग की
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़।
सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शिअद-भाजपा और आम आदमी पार्टी की ओर से सदन में शोरगुल व अड़चन पैदा करने की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इस अभद्र बर्ताव से विपक्ष की तानाशाही झलकती है। इन्होंने सदन की पवित्रता को भंग किया है।
सीएम ने पत्रकारों से बातचीत में विपक्षियों की ओर से सदन की कार्यवाही में विघ्न डालने पर अफसोस जताया। उन्होंने कहा कि स्पीकर पर कागज फेंकने और अनावश्यक मुद्दों पर शोरगुल कर विधानसभा के नियमों का उल्लंघन करने वाले विधायकों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। रुकावट डालने में शिअद और आप की मिलीभगत के सवाल पर सीएम ने कहा कि सत्र की शुरुआत से ही इनके द्वारा अपनाए जा रहे रवैये से स्पष्ट रूप से ऐसा ही लगता है। आप विधायकों को नौसिखिया होने के कारण नजरंदाज किया जा सकता क्योंकि उन्हें सदन की कार्यवाही का अनुभव नहीं है। लेकिन अकालियों ने जैसा किया, उससे लगता है कि वे सरकार को लोगों से किए वादे पूरे करने से रोक रहे हैं। विपक्ष ने प्रश्नकाल की मर्यादा को भंग किया। इनमें पत्रकार, वकील और अन्य पेशेवर लोग थे, जो ऐसे शर्मनाक काम को अंजाम दे रहे थे। सीएम ने आप विधायक द्वारा वाच एंड वार्ड की महिला मुलाजिम पर हमला करने को शर्मनाक बताया।