{"_id":"6817bdd2f56256292f051d2e","slug":"80-year-old-man-duped-of-rs-144-crore-in-the-name-of-share-trading-panchkula-news-c-16-pkl1016-700465-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: 80 साल के बुजुर्ग से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.44 करोड़ ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: 80 साल के बुजुर्ग से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.44 करोड़ ठगे
विज्ञापन
80 साल के बुजुर्ग से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 1.44 करोड़ ठगे, साइबर पुलिस जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-12 निवासी 80 साल के बुजुर्ग के साथ साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 1.44 करोड़ रुपये की ठगी की है। बुजुर्ग वीरेंद्र कुमार गुप्ता के बेटे की शिकायत पर स्टेट साइबर थाना पुलिस एमडीसी ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार दो फरवरी 2025 को बुजुर्ग को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जिसमें खुद को शेयर ट्रेडिंग विशेषज्ञ बताने वाले लोगों ने उन्हें निवेश के लिए प्रेरित किया। ग्रुप के माध्यम से एक मोबाइल एप डाउनलोड करवाया गया और उस पर खाता बनवाकर ट्रेडिंग शुरू करवाई गई।
इस एप के जरिये निवेश की गई राशि पर भारी मुनाफा दिखाया गया, जिससे वीरेंद्र गुप्ता को विश्वास हो गया। 4 से 7 मार्च के बीच बुजुर्ग ने दो अलग-अलग बैंकों से दर्जनों बार ट्रांजेक्शन कर कुल 1.44 करोड़ रुपये संबंधित खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब उन्होंने लाभ सहित राशि निकालनी चाही तो ठगों ने उन्हें 25 लाख रुपये और जमा करने की मांग की। इस पर उन्हें शक हुआ और उन्होंने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसका खुलासा होते ही परिवार ने तुरंत बैंक और साइबर थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस अब उन बैंक खातों की जांच कर रही है, जिनमें पैसे ट्रांसफर किए गए थे। संबंधित बैंक खातों को सीज करने की प्रक्रिया चल रही है, ताकि राशि रिकवर की जा सके। साथ ही, जिन खातों में पैसे गए हैं, उनके खाताधारकों से पूछताछ कर गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।